GMCH STORIES

‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ बना जनआंदोलनः 300 लोगों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ

( Read 590 Times)

30 May 26
Share |
Print This Page

‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ बना जनआंदोलनः 300 लोगों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ


उदयपुर। समाज को नशामुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) चैकी उदयपुर एवं आरोग्य सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ज्ञान ज्योति निशुल्क सेवा संस्थान परिसर में एक दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ के माध्यम से नशे के खिलाफ जनजागरण का संदेश दिया गया और लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया गया।
यह कार्यक्रम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (एडीजी) दिनेश एम. एन. तथा एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के महानिरीक्षक विकास कुमार के विशेष निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में ।छज्थ् चैकी प्रभारी सीआई कंवर पाल सिंह अपने स्टाफ सहित तथा प्रतापनगर थाना से सब-इंस्पेक्टर देवीलाल जाब्ते के साथ उपस्थित रहे।
पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को नशे के दुष्परिणामों, समाज पर इसके दुष्प्रभावों और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है, इसलिए इसके खिलाफ सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।
कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण उपलब्धि सामूहिक नशामुक्ति शपथ रही, जिसमें शिक्षकगण, विद्यार्थी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा नशा मुक्ति केंद्रों के संचालकों सहित लगभग 300 लोगों ने जीवनभर नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 13 स्वयंसेवी छात्र एवं 2 शिक्षक योद्धाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान एक विशेष गोपनीय शिकायत पेटिका (शिकायत बॉक्स) भी स्थापित की गई। उपस्थित नागरिकों ने आश्वासन दिया कि वे अपने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की जानकारी इस माध्यम से पुलिस तक पहुंचाएंगे, जिससे नशे के अवैध नेटवर्क पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि ‘लक्ष्मण रेखा अभियान’ केवल एक जागरूकता कार्यक्र


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like