उदयपुर। इनर व्हील क्लब ऑफ उदयपुर द्वारा पीआईएमएस सिटी सेंटर, मीरा नगर में सामान्य कैंसर जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय जागरूकता, नियमित स्वास्थय जांच और समय पर उपचार है।
कार्यक्रम में चिकित्सकों ने बताया कि कैंसर के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, नशे से दूरी, स्वस्थ जीवनशैली और समय-समय पर स्वास्थय परीक्षण कराकर इस बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि कैंसर का समय रहते पता चल जाए तो उसका सफल उपचार संभव है, इसलिए हर व्यक्ति को अपने स्वास्थय के प्रति सजग रहना चाहिए।
क्लब की नवनिर्वाचित अध्यक्ष रेखा जैन ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि चिकित्सक हमारें स्वस्थ जीवन की सुरक्षा करता है।
क्लब एडवाईज़र एवं पूर्वाध्यक्ष रश्मि पगारिया ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह डॉ. ममता लोढ़ा, डॉ. शाब्दिका कुलश्रेष्ठ, डॉ. मणि, डॉ. मानसी सहित 13 अन्य महिला चिकित्सकों को ऊपरना, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिन्ह देकर अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन सचिव एडवोकेट साधना मेहता ने किया। इस अवसर पर क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। अंत में उपाध्यक्ष एडवोकेट बबीता जैन ने सभी का आभार व्यक्त किया।