GMCH STORIES

ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” का आगाज रू स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को बनाया जाएगा “नो ड्रग्स जोन”

( Read 364 Times)

26 May 26
Share |
Print This Page

ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” का आगाज रू स्कूल-कॉलेजों के 500 मीटर दायरे को बनाया जाएगा “नो ड्रग्स जोन”

उदयपुर। राजस्थान में नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए “ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” अभियान की शुरुआत की गई। अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) दिनेश एम. एन. एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) के महानिरीक्षक विकास कुमार के विशेष दिशा-निर्देशों के तहत रविवार को उदयपुर स्थित उड़ान नर्सिंग अकैडमी में जागरूकता एवं नशामुक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के 500 मीटर दायरे को “नो ड्रग्स जोन” के रूप में विकसित कर ड्रग्स फ्री क्षेत्र बनाना है। “ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा” नाम से प्रारंभ इस मुहिम के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में एएनटीएफ चैकी उदयपुर प्रभारी कंवरपाल सिंह अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। इस दौरान आरोग्य सेवा संस्थान उदयपुर के नरपत सिंह चैहान, उड़ान नर्सिंग अकैडमी की प्रबंधक ईशा तथा प्रशिक्षक राम सिंह ने विद्यार्थियों, स्वयंसेवकों, नशामुक्ति केंद्रों के प्रतिनिधियों एवं एनजीओ से जुड़े लोगों को संबोधित करते हुए नशे की लत से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं बल्कि पूरे समाज और देश की आर्थिक व्यवस्था को प्रभावित करता है।
एएनटीएफ चैकी उदयपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में निरीक्षक पुलिस कंवरपाल सिंह, कांस्टेबल धनराज, कुलदीप, रामनिवास और प्रदीप सिंह सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान पुलिस निरीक्षक कंवरपाल सिंह ने उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और समाज के हर वर्ग को नशे के खिलाफ जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार या तस्करी होती दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत जिला पुलिस और एएनटीएफ टीम को देकर जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाना चाहिए।
कार्यक्रम में एएनटीएफ टीम द्वारा पिछले सात महीनों के दौरान प्रदेश एवं जिले में की गई कार्रवाइयों तथा नशीले पदार्थों की जब्ती का विवरण भी साझा किया गया। इससे उपस्थित विद्यार्थियों, प्रशिक्षकों और स्वयंसेवकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सभी ने एक स्वर में इस अभियान को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने तथा उदयपुर जिले को पूर्णतः नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के समापन पर एएनटीएफ चैकी प्रभारी कंवरपाल सिंह द्वारा संस्थान में शिकायत पेटी स्थापित करवाई गई, साथ ही संस्थान के दो प्रशिक्षकों एवं तीन विद्यार्थियों को नशामुक्ति अभियान के स्वयंसेवक के रूप में नामित किया गया, ताकि यह मुहिम लगातार समाज के बीच सक्रिय रूप से संचालित होती रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like