GMCH STORIES

बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा आरती रविवार 16 अगस्त को

( Read 290 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा आरती रविवार 16 अगस्त को हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 21 वर्ष पूर्व प्रारंभ हुई शिव महोत्सव समिति की ओर से कावड़ यात्रा 17 अगस्त को है इस शुभ अवसर के पूर्व सप्त दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत बजरंग सेना मेवाड़ की ओर से गंगा पूजन एवं महाआरती का कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, उसी क्रम में इस बार 16 अगस्त रविवार शाम को 5:30 बजे किया जाएगा ,जिसमें इस्कॉन मंदिर द्वारा संकीर्तन एवं बजरंग व्यायामशाला द्वारा व्यायाम प्रदर्शन का कार्यक्रम रहेगा, इन सब कार्यक्रमों की तैयारी के नियमित गंगू कुंड पर प्रातः बजरंग सेना मेवाड़ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित कर कार्यक्रम के प्रभारी तय किए गए जिसमें  प्रमुख कमलेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक मुकेश सिंह रावत के साथ टीम में पुखराज सिंह राजपुरोहित, करणवीर सिंह राठौड़ ,ऋषभ सिंह गहलोत, जितेंद्र जैन, सुरेश चौहान, खुदीराम, सुरेश टहलरमानी, सुरेश खुराना, मातृशक्ति की ओर से वीणा राजगुरु, प्रियंका सिंह, नूतन कंवर पंवार, मधुबाला सोनी, गीता सालवी आदि कार्य मैं सहयोग करेंगे
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like