GMCH STORIES

1 अगस्त से प्रभावी हुई नई पार्सल दरें

( Read 276 Times)

07 Aug 26
Share |
Print This Page
1 अगस्त से प्रभावी हुई नई पार्सल दरें

उदयपुर। भारतीय डाक विभाग, उदयपुर मंडल ने रक्षाबंधन के पावन पर्व को देखते हुए बहनों के स्नेह को समय पर उनके भाइयों तक पहुँचाने के लिए विशेष तैयारिया की हैं।

मंडल के सभी प्रधान डाकघरों एवं उप डाकघरों में दो प्रकार के विशेष राखी लिफाफे तथा विशेष राखी बॉक्स उपलब्ध कराए गए हैं।

जो कि पूरी तरह से वाटरप्रूफ हैं, जिससे राखी एवं उपहार पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे।उदयपुर डाक मंडल के अधिकारियों ने बताया कि भारत सरकार द्वारा 1 अगस्त से लागू नई पार्सल दरों के अनुसार इंडिया पोस्ट पार्सल एवं स्पीड पोस्ट सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

उन्होंने बताया कि ग्राहकों को ऑनलाइन ट्रैकिंग, प्रूफ ऑफ डिलीवरी (पीओडी), कैश ऑन डिलीवरी (सीओडी) सहित मूल्यवर्धक सेवाओं का लाभ मिलेगा। रक्षाबंधन के अवसर पर डाक विभाग द्वारा विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है।

इसके अंतर्गत रक्षाबंधन से 15 दिन पूर्व तक अधिकतम पाँच राखी लिफाफे बुक करने पर डाक शुल्क में 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट प्रदान की जाएगी।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए राखी लिफाफों को अपने नजदीकी डाकघर में अग्रिम बुक कराएं एवं लिफाफे पर राखी मेल लिखना सुनिश्चित करे। इस हेतु डाक विभाग ने शहरी एवं ग्रामीण वितरण के लिए उदयपुर मंडल में विशेष प्रबंध किया है।

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में डाक वितरण को प्राथमिकता दी जाएगी तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त कर्मचारियों एवं विशेष वितरण टीम की भी व्यवस्था की गई है, ताकि डिलीवरी में किसी प्रकार की देरी न हो।ये है सुविधाएं-आकर्षक राखी लिफाफे (दो प्रकार) एवं राखी बॉक्स उपलब्ध-वाटरप्रूफ लिफाफे एवं बॉक्स की सुविधा- ऑनलाइन ट्रैकिंग की सुविधा - स्पीड पोस्ट सेवाअधिकारियों ने बताया कि शहर के अंदर 14 डाकघर और शहर के बाहर 30 डाकघर एवं 392 ब्रांच डाकघरों में राखी बुकिंग का कार्य किया जाएगा।

शहर के अंदर शास्त्री सर्कल स्थित प्रधान डाकघर में सोमवार से शनिवार को सुबह 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक एवं रविवार और अवकाश के दिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बुकिंग का कार्य किया जाएगा।

अधिक जानकारी के लिए भारतीय डाक विभाग की वेबसाइट अथवा अपने निकटतम डाकघर संपर्क किया जा सकता है।

This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like