GMCH STORIES

अजमेर मंडल पर डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट 4.0 का मेगा कैंप

( Read 5413 Times)

15 Nov 25
Share |
Print This Page

अजमेर मंडल पर डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट 4.0 का मेगा कैंप

रेलवे बोर्ड एवं प्रधान कार्यालय के निर्देशानुसार मंडल पर सेवानिवृत्ति कर्मचारियों का डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट बनाया जाना है इस हेतु दिनांक 15.11.2025 को अजमेर मंडल के 17 स्टेशनों पर लेखा शाखा एवं कार्मिक शाखा द्वारा संयुक्त अभियान "डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट 4.0 मेगा कैंप" चलाया जाएगा जिसके अंतर्गत प्रत्येक स्टेशन पर दो रेल कर्मचारी जिनमें से एक लेखा शाखा और दूसरा कार्मिक शाखा के नामित किये गए है। ये कार्मिक इन स्टेशनों पर उपस्थित रहकर सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के डिजिटल लाइव सर्टिफिकेट हेतु सुविधा प्रदान करेंगे । अजमेर मंडल के इन 17 स्टेशनों में अजमेर जंक्शन, नसीराबाद, ब्यावर, सोजत रोड, सोमेसर, जवाली, मारवाड़ जंक्शन, भीलवाड़ा, मावली जंक्शन, उदयपुर, राणाप्रतापनगर, विजयनगर, डुंगरपुर, आबू रोड, जवाई बांध, रानी और फालना स्टेशन शामिल है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like