बांसवाड़ा। राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद समसा बांसवाड़ा के चार सदस्यीय टीम ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरथून का गहन आकस्मिक निरीक्षण कर संबलन करते हुए विद्यार्थियो स्टॉफ शिक्षकों कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने ओर शाला दर्पण पोर्टल के ऑनलाईन प्रविष्टियां,बकाया कार्य को लेकर समझाइश की ओर लापरवाही कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए और अधूरे कार्य पर फटकार लगाई ओर शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सहायक निदेशक भरत पंड्या की अगुवाई में चार सदस्यीय टीम में धर्मेन्द्र सिंह चारण,विनय व्यास,लोकेश शुक्ला ने विद्यालय अमरथून का गहन निरीक्षण कर संबलन दिया।
*ऑनलाईन कार्य, हाजरी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करें*
अधिकारियों ने आधार जनाधार ऑथेंटिकेशन बकाया होने ,पालनहार ,आपकी बेटी योजना, निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें गणवेश ,साईकिल, ट्रान्सफर बाउचर सहित विभिन्न छात्रवृत्तियां प्रोत्साहन राशियो, छात्र कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की जानकारी पीओ प्रधानाचार्य अरुण व्यास से ली ओर नोडल के अधिकांश विद्यालय में ऑनलाईन कार्य बकाया होने पर संबंधित संस्था प्रधान से आज ही बकाया कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए ।
अनियमित उपस्थिति, बच्चों के प्रभावी शिक्षण,ए बी एल कीट,आधुनिक तकनीकी कौशल स्मार्ट टीवी से शिक्षण नहीं करवाने वाले कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
लापरवाह कार्मिकों और कोताही बरतने वाले नोडल के समस्त कर्मचारियों को नियमित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु पाबंद किया गया।
नोडल के विद्यालय में अनियमित उपस्थिति, देर से शुरू होने वाले,जल्दी बंद होने वाले स्कूलों, एस एम सी, एस डी एम सी,पी टी ए, छात्र संसद पदाधिकारी की नियमित बैठकें नहीं आयोजित करने वाले के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही के प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए।
*विद्यार्थी के स्किल डेवलपमेंट आज की महत्ती आवश्यकता*
व्यावसायिक शिक्षा ऑटोमेटिव ट्रेड एजुकेशन के कार्यक्रम समन्वयक विनय व्यास ने विद्यार्थी के स्किल डेवलपमेंट आज की महत्ती आवश्यकता को पुरजोर ढंग से लागू करने ओर अधिकाधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करने पर बल दिया।
साथ ही नोडल स्कूलों में जर्जर भवन में बच्चों को नहीं बिठाने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, राजसिम्स पर एम डी एम उपस्थिति , 24 घण्टे भोजन सैंपल सुरक्षित रखने ओर शाला दर्पण पोर्टल पर ऑनलाईन प्रविष्टियां समान नहीं होने पर वसूली के प्रस्ताव के अनुसार वसूली होगी।
इस अवसर पर राउमावि अमरथुन स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थीयो को आने वाली कक्षा कक्ष की कमियों पर 10 कक्षा कक्ष, 05 प्रयोगशालाएं , बालिका छात्रावास , खेलकूद स्टेडियम सहित बालिकाओं के मूत्रालय शौचालय निर्माण करने, एन एस एस,एन सी सी योजना प्राथमिकता से शुरू करवाने में विभागीय कार्यवाही में सहयोग देने का निवेदन किया।
*अमरथून के दोनों खेल मैदान पर अतिक्रमण हटवाकर शीघ्र चारदीवारी निर्माण हेतु प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश*
अमरथून संस्था प्रधान अरुण व्यास ने विद्यालय के दोनों खेल मैदान पर अतिक्रमण हटवाकर शीघ्र चारदीवारी निर्माण हेतु बजट आवंटन कराए जाने हेतु आवश्यक मार्ग दर्शन मागा।
इधर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी घाटोल ने भी अमरथून नोडल के विभिन्न स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण संबलन किया