Reporter : Mohsina Bano
जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से कॉन्स्टिट्यूशन क्लब, जयपुर में नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों के सम्मान समारोह एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष एम.डी. चोपदार, जयपुर शहर जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा एवं प्रदेश महासचिव आर.सी. चौधरी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उदयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष फारुख़ कुरैशी सहित प्रदेश भर के नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों का सम्मान किया गया। प्रशिक्षण शिविर के दौरान पदाधिकारियों को पार्टी की विचारधारा, नीतियों एवं संगठनात्मक कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया।
फारुख कुरैशी के गत कई वर्षों के योगदान को देखते हुए उन्हें कांग्रेस पार्टी में यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई