GMCH STORIES

जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारिया जोरो पर

( Read 479 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page
जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारिया जोरो पर

मार्ग की सफ़ाई ओर लाईट पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर*

 

*विदेशी रशियन सहित विभिन्न प्रान्त के साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा में सम्मिलित होने की स्वीकृति दी*

 

बांसवाड़ा। इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा 19 जुलाई 2026 रविवार को भगवान् जगन्नाथ,श्री बलभद्र जी, ओर माता सुभद्रा को श्रृंगारित सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण किया जाएगा ।

 

इस हेतु श्रद्धालुओं द्वारा संकीर्तन भजन करते हुए रथ को हाथों से खींचेंगे वही सुनहरे झाड़ू से आगे आगे साधिकाएं चरण वंदना दासी श्रीमति रचना व्यास की अगुवाई में सड़के बूहारेगी वही छबीलो द्वारा सड़क को धोएगी।

 

*पहली बार देशी विदेशी रशियन पर्यटक साधक भी होगे शामिल*

 

आचार्य अभिनन्दन निमाई दास ने बताया कि पहली बार देशी विदेशी रशियन पर्यटक साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं ने जनजाति टीएसपी परिक्षेत्र वागड़ बांसवाड़ा की संस्कृति को देखने हेतु आने की संभावना है जबकि उदयपुर,रतलाम,अहमदाबाद सहित गुजरात मध्यप्रदेश के साधक भी बड़ी संख्या में आयेंगे।

 

*प्रशासनिक स्वीकृतियाँ भी मांगी गई*

 

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान,रथ यात्रा मार्ग की साफ सफ़ाई, पेयजल,अल्पाहार प्रसादी, लाईट सहित कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक प्रशासनिक स्वीकृतियाँ भी मांगी गई है ।

 

*31 समितियों को अन्तिम रूप*

 

इसके अलावा आज सोमवार को तैयारियों को लेकर अन्तिम रूप आचार्य विश्व आत्मा दास की अगुवाई में 31 समितियों को अन्तिम रूप आचार्य अभय गौरांग दास प्रभु की अगुवाई में किया गया।

 

इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान में कृपाली भट्ट, नीरज पाठक,कुशल,डिम्पल,सुनील, सुरेश, नैमिष,अक्षी, शाबुनी मंडल,दीपिका,विभा, अर्चना, अनिता,भारती,चैतन्य,खुशी, त्रिवेदी, चरण वंदना दासी, श्रीमति रचना व्यास, मानस पंड्या,कुशाग्र,ओड्रिला,शिल्पा,शुभम,वारिश,वंशी,शोभा, हीक्षिता,अरुण व्यास सहित कई साधक साधिकाएं श्रद्धालु शामिल रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like