यात्रा मार्ग का जायजा लिया ओर भीड़ नियंत्रण करने हेतु आवश्यक निर्देश*
*यात्रा मार्ग में दर्शन करने ओर सज़ावट, रौशनी, पेयजल पर जोर,सनातनी संगठनों द्वारा सामूहिक रूप से प्रसाद धाराएं*
बांसवाड़ा। इस्कॉन बांसवाड़ा द्वारा 19 जुलाई 2026 रविवार को भगवान् जगन्नाथ,श्री बलभद्र जी, ओर माता सुभद्रा को श्रृंगारित सुसज्जित रथ में विराजमान कर नगर भ्रमण हेतु तैयारियों के तहत विभिन्न सनातनी संगठनों से सहयोग ओर भीड़ नियंत्रण उपाय के तहत यात्रा मार्ग का जायजा लेकर आचार्य अभय गौरांग दास, अभिनन्दन निमाई दास, विश्व आत्मा दास सहित 11 सदस्यीय दल ने भजन संकीर्तन करते हुए जायजा लिया गया
इस हेतु श्रद्धालुओं द्वारा 21 स्थानों पर आरती, 33 जगह पर रंग रंगोली, 5 जगह
सजावटी द्वार , 3 जगह अल्पाहार, 5 जगह पेयजल की व्यवस्था सनातनी संगठनों द्वारा सुनिश्चित की गई ।
*पहली बार विदेशी रशियन पर्यटक साधक को लेकर उत्साह*
पहली बार देशी- विदेशी रशियन पर्यटक साधक साधिकाओं श्रद्धालुओं नको लेकर जिले में खासा उत्साह है
इस अवसर पर जगन्नाथ रथ यात्रा मार्ग में धार्मिक अनुष्ठान, भोग प्रसाद धराया जाने की,रथ यात्रा मार्ग की साफ सफ़ाई, पेयजल,अल्पाहार प्रसादी, लाईट सहित कानून व्यवस्था सुनिश्चित विभिन्न धार्मिक सामाजिक संगठनों ओर श्रद्धालुओं के सहयोग की अपील इस्कॉन बांसवाड़ा ने की है
इसके अलावा आज आचार्य अभय गौरांग दास , विश्व आत्मा दास, अभिनन्दन निमाई दास कुशाग्र निमाई प्रभु की अगुवाई में गांवों ओर शहर के विभिन्न वार्डों में भजन संकीर्तन करते हुए जनसंपर्क किया गया।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान ओर जनसंपर्क में चरण वंदना दासी, श्रीमति रचना व्यास, मानस पंड्या, कुशाग्र, ओड्रिला,शिल्पा, शुभम,वारिश,वंशी,शोभा, हीक्षिता,अरुण व्यास,कृपाली भट्ट, नीरज पाठक, कुशल,डिम्पल,सुनील, सुरेश, नैमिष,अक्षी, शाबुनी मंडल,दीपिका,विभा, अर्चना, अनिता,भारती,चैतन्य,खुशी, त्रिवेदी, सहित कई साधक साधिकाएं श्रद्धालु शामिल रहे।