GMCH STORIES

ताइक्वांडो खेल के पदाधिकारी की नियुक्ति

( Read 323 Times)

31 May 26
Share |
Print This Page

ताइक्वांडो खेल के पदाधिकारी की नियुक्ति

सीमावर्ती जिले बाड़मेर में मार्शल आर्ट खेलों (विशेषकर ताइक्वांडो) को बढ़ावा देने के लिए जिला ताइक्वांडो संघ, बाड़मेर की नई ऑफिशियल टीम का गठन किया गया है।
​नई कार्यकारिणी मे ​अध्यक्ष: खीम सिंह चौहान,​सचिव: सुरेंद्र सिंह दहिया (रावणा राजपूत छात्रावास अधीक्षक)और
​कोषाध्यक्ष: फिरोज खान को बनाया गया । ताइक्वांडो संघ का गठन 4 वर्ष पूर्व किया गया था। अब राजस्थान ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से इस नई और विश्वसनीय टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई : एक विश्वसनीय टीम के सामने आने से बाड़मेर जिले के खेल प्रेमियों, बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी की लहर है। नवनियुक्त अध्यक्ष खीम सिंह चौहान ने बताया कि खेल में हर समाज और हर जाति-वर्ग के बच्चों को आगे लाया जाएगा। सचिव सुरेंद्र सिंह दहिया छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल में भी मजबूत बनाने की अहम कड़ी साबित होंगे क्योंकि उनका जीवन विद्यार्थियों के मध्य ही रहता है आप एक अच्छे और कुशल छात्रावास अधीक्षक है।संघ नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है कि योग्य और अनुभवी प्रशिक्षकों (कोचेस) के जरिए बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाएगा और नई गाइडलाइंस के तहत उन्हें राष्ट्रीय स्तर (National Level) तक खेलने के लिए तैयार किया जाएगा ।बाड़मेर के खेल जगत और अभिभावकों ने इस नई टीम का स्वागत किया है। साथ ही, ताइक्वांडो प्रदेश टीम और प्रदेश सचिव राजपाल मीणा का विशेष आभार व धन्यवाद जताया है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like