GMCH STORIES

मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी का भीलवाड़ा चातुर्मासिक मंगलप्रवेश आज,सर्व समाज करेगा अगवानी 

( Read 391 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page

मनोज्ञाचार्य पुलकसागरजी का भीलवाड़ा चातुर्मासिक मंगलप्रवेश आज,सर्व समाज करेगा अगवानी 

शाम 4 बजे रामधाम से निकलेंगी भव्य शोभायात्रा, स्वागत को आतुर भीलवाड़ावासी 

भीलवाड़ा। ओजस्वी प्रवचनकार प्रख्यात राष्ट्र संत मनोज्ञाचार्य पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी म.सा. के चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश के जिस पल की वर्षो से भीलवाड़ावासी प्रतीक्षा कर रहे थे वह शनिवार को उनके पावन चरण भीलवाड़ा शहर की पवित्र धरा पर पड़ने के साथ पूर्ण होने जा रही है। श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर ट्रस्ट, मैन सेक्टर शास्त्रीनगर के तत्वावधान में सकल दिगम्बर जैन समाज द्वारा आयोजित होेने वाले चातुर्मास के लिए पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी शनिवार शाम 4 बजे रामधाम चौराहे से भव्य शोभायात्रा के साथ भीलवाड़ा शहर में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश करेंगे। मंगल प्रवेश से पूर्व गुरूदेव सुबह न्यू आजादनगर स्थित जय विलास होटल पहुचेंगे। श्री पुलकसागर चातुर्मास समिति के अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि पूज्य गुरूदेव पुलकसागरजी महाराज के भीलवाड़ा में प्रथम चातुर्मास को लेकर दिगम्बर जैन समाज ही नहीं बल्कि जैनोत्तर समाज में भी उत्साह का माहौल है ओर भीलवाड़ावासी पलक पावड़े बिछाकर गुरूदेव के स्वागत के लिए आतुर है। उनके मंगल प्रवेश पर सर्व समाज द्वारा अगवानी करते हुए भव्य राजशाही स्वागत अभिनंदन किया जाएगा। पूज्य गुरूदेव सहित छह संत एवं तीन क्षुल्लिका का चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश शोभायात्रा रामधाम से शुरू होगी। चातुर्मास संयोजक मनीष शाह ने बताया शोभायात्रा रेलवे फाटक, मुरली विलास रोड, स्टेशन चौराहा, गोलप्याउ, नेताजी सुभाष मार्केट, सिंधुनगर, शास्त्रीनगर मेन सेक्टर स्थित पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर होते हुए सूर्यमहल पहुंच सम्पन्न होंगी। शोभायात्रा पर ड्रोन से पुष्प वर्षा होगी तो नासिक का प्रसिद्ध ढोल बैण्ड एवं उज्जैन का महाकाल ताशा बैण्ड विशेष आकर्षण रहेगा। पुष्कर के अन्तरराष्ट्रीय नगाड़ा वादक नाथुसिंह सोलंकी टीम के साथ गोल प्याउ चौराहे पर नगाड़ो की दिव्य ध्वनि एवं संगीत के साथ गुरूदेव की अगवानी करेंगे। दिगम्बर जैन महिला मण्डलों द्वारा देशभक्ति एवं धर्म संस्कृति से ओतप्रोत सजीव झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। चातुर्मास सह संयोजक लोकेश अजमेरा ने बताया कि नेताजी सुभाष मार्केट में 108 थालियों में आचार्यश्री का पाद प्रक्षालन किया जाएगा। शोभायात्रा मार्ग पर लाइव रंगोली भी सजाई जाएगी। चित्रकूटधाम में 1 अगस्त को गुरू गुणानुवाद कार्यक्रम होंगा एवं चातुर्मासिक मंगल कलश की स्थापना 2 अगस्त को होगी। इन कार्यक्रम में देशभर से हजारों श्रद्धालु भी शामिल होने के लिए आएंगे। चातुर्मास के दौरान 15 से 30 अगस्त तक चित्रकूटधाम में ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। नियमित चातुर्मासिक प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 से 10 बजे तक शास्त्रीनगर स्थित सूर्यमहल में होंगे।

 पुलकसागरजी महाराज विहार कर पहुंचे चित्तौड़ रोड स्थित फार्म हाउस पर 

पूज्य पुलकसागरजी महाराज शुक्रवार सुबह मण्डपिया स्थित आरएसडब्लयूएम परिसर से विहार कर चित्तौड़ रोड पर ब्रांडेड फैक्ट्री के सामने स्थित शाह फार्म हाउस पर पहुंचे। विहार मार्ग में नायरा पेट्रोल पम्प पर दिलीप, प्रवीण,नवीन,राहुल चौधरी एवं परिवारजनों द्वारा पाद प्रक्षालन कर पूज्य गुरूदेव का स्वागत अभिनंदन किया गया। भीलवाड़ा चातुर्मासिक मंगल प्रवेश से पूर्व शनिवार सुबह न्यू आजादनगर स्थित जय विलास होटल पहुचेंगे। यहीं से दोपहर 3 बजे रवाना होकर रामधाम चौराहे से भीलवाड़ा नगर में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश करेंगे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like