GMCH STORIES

बीएन विवि - चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन

( Read 650 Times)

04 Feb 26
Share |
Print This Page
बीएन विवि - चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन

उदयपुर  | विद्या प्रचारिणी सभा भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय की मेजबानी में पहली बार हो रहे चार दिवसीय वेस्ट जोन इंटर युनिवसिर्टी बास्केटबॉल प्रतियोगिता  के दूसरे दिन की प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत, मंत्री डॉ. महेन्द्र सिंह आगरिया, प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह रूपाखेडी, प्रो. युवराज सिंह राठौड, नवल सिंह जुड, महेन्द्र पाटिया, महेन्द्र सिंह पाखंड, करण सिंह उमरी, प्रताप सिंह चैहान, मान सिंह चुण्डावत, अरविंद सिंह भाटी, दिलिप सिंह राठौड, भवानीपाल सिंह, गजेन्द्र सिंह शक्तावत, चन्द्रवीर सिंह करेलिया, महेश चन्द्र सिंह रूपनगर, प्रताप सिंह भाटी ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त कर किया। गुरूवार को क्वार्टर फाईनल के लिए कडे मुकाबले देखने को मिलेंगे।
आयोजन सचिव डॉ. हितेश चन्द्र रावल ने बताया कि मैच  बीएन विश्वविद्यालय के इंडोर एवं आउटडोर खेल मैदान के अलावा , फतेह सीनियर विद्यालय एवं एमबी कॉलेज के अटल बिहारी वाजपेयी इनडोर स्टेडियम में कराये जा रहे है। देर रात चली प्रतियोगिता के दौरान खेल मैदान पर दिन भर शहर के खेल प्रेमी एवं खिलाड़ियों की रोनक रही।
इनके बीच हुए मुकाबले:-
सचिव डॉ. अभिमन्यु सिंह ने बताया कि टुर्नामेंट के दूसरे दिन  हुए कड़े मुकाबले में  मेजबान टीम भूपाल नोबल्स विवि ने जेईसीआरसी विवि जयपुर को 30, सुखाड़िया विवि ने पूर्णिमा विवि जयपुर को 34 , नॉर्थ गुजरात यूनिवर्सिटी पाटन ने गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी को 17, विवेकानंद ग्लोबल विवि ने भावनगर विवि को 16, करनावती यूनिवर्सिटी गुजरात ने मेवाड़ विवि को 11, सरदार पटेल विवि ने एग्रीकल्चर विवि सरदार को 28, जीवाजी विवि ग्वालियर ने रानी अवंतीबाल लोधी विवि सागर को 28, बिट्स पिलानी ने सेज यूनिवर्सिटी इंदौर को 33, शिवाजी विवि कोल्हापुर ने यूईएम विवि को 08, जय नारायण व्यास विवि ने टेक्निकल विवि बीकानेर को 33, एमडीएस विवि ने वीर नर्मदा साउथ गुजरात विवि को 06, एसआरटीएम विवि नांदेड ने अपेक्स विवि जयपुर को 34, अहिल्या देवी होलकर विवि सोलापुर ने राज ऋषि विवि अलवर को  13, शिवाजी राव विवि बड़ोदा ने एडी पाटील यूनिवर्सिटी पुणे को 30, एलएनआईपीइ विवि ग्वालियर ने देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर को 21, गोवा विवि ने आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 11, मराठावादा विवि छत्रपति संभाजी नागपुर महाराष्ट्र ने निरमा विवि अहमदाबाद को 39, अहमदाबाद विवि ने एमपीयूएटी विवि को 11, सोमैया विद्या विहार विवि मुंबई ने माधव इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस विवि ग्वालियर को 22, डॉक्टर हरि सिंह गौर विवि ने जेएसपीम विवि पुणे को 12 रन से हरा अगले दौर की प्रतियोगिता में अपनी जगह सुरक्षित की।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like