GMCH STORIES

उदयपुर में 28 फरवरी को सजेगी 'भजन क्लबिंग' की शाम, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

( Read 919 Times)

04 Feb 26
Share |
Print This Page

उदयपुर में 28 फरवरी को सजेगी 'भजन क्लबिंग' की शाम, जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

उदयपुर। झीलों की नगरी में आध्यात्मिकता को आधुनिक रंग में रंगने के लिए एक अनूठा आयोजन होने जा रहा है। क्वींस इवेंट, रागा इवेंट और बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) उत्सव के संयुक्त तत्वावधान में 'भजन क्लबिंग' का भव्य कार्यक्रम 28 फरवरी को शाम 7 बजे आयोजित किया जाएगा। 'भजन क्लबिंग' की संध्या मधुश्री बैंक्वेट हॉल, अशोका पैलेस (100 फीट रोड, शोभागपुरा) में सजेगी।

जिला कलेक्टर ने किया पोस्टर वमोचन

बीसीआई के फाउंडर और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि भजन क्लबिंग को लेकर पोस्टर का विमोचन बुधवार को जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया।
इस दौरान बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष संजीव पटवा, रागा इवेंट्स के सीईओ आलोक गुप्ता, आर्टिस्ट किरण जोशी , नीलम पटवा, निशा गुप्ता आदि उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि
भजन क्लबिंग का उद्देश्य भक्ति को एक नए और ऊर्जावान स्वरूप में प्रस्तुत करना है। यह कार्यक्रम आध्यात्मिकता और आधुनिक संगीत का एक ऐसा सुंदर संगम होगा, जो हर आयु वर्ग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

मुख्य कलाकार किरण जोशी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और भक्ति संगीत से जोड़ना बेहद जरूरी है। 'भजन क्लबिंग' के माध्यम से हम संगीत के जरिए सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना चाहते हैं, ताकि भक्ति केवल परंपरा न रहकर युवाओं के लिए एक अनुभव बन सके।

बीसीआई उत्सव के अध्यक्ष और क्वींस इवेंट के फाउंडर संजीव पटवा ने बताया कि समाज में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक चेतना जगाने के लिए ऐसे आयोजनों की बड़ी भूमिका होती है। वहीं, रागा इवेंट के आलोक गुप्ता ने तैयारियों पर चर्चा करते हुए कहा कि इस शाम को यादगार बनाने के लिए सभी इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम दर्शकों को एक दिव्य और अलौकिक अनुभव प्रदान करेगा।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like