GMCH STORIES

बड़ोला हुंडई द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया

( Read 430 Times)

22 May 26
Share |
Print This Page

बड़ोला हुंडई द्वारा विश्व जैव विविधता दिवस मनाया

उदयपुर |  विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर बड़ोला हुंडई ठोकर वर्कशॉप द्वारा  पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु परिंडे, गमले एवं कपड़ों से बने थैलो का  वितरण कर पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली ।
वर्कशॉप के डायरेक्टर नक्षत्र तलेसरा ने बताया कि संस्था में ड्राई सर्विस एवं ईटीपी व्यवस्था के माध्यम से जल संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी आवश्यक है।पौधे ही पक्षियों का आशियाना है अतः जैव विविधता बढ़ाने हेतु जल हरियाली अनिवार्य है |
इस अवसर पर समाज सेवी नितिन कोठारी ने वृक्षा रोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा की प्रत्येक मनुष्य को अधिक से अधिक पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का प्रयास करना चाहिए | मैनेजर संदीप चौधरी ने बताया कि उपस्थित ग्राहकों को पौधे एवं परिंडे वितरित कर हरियाली बढ़ाने और पक्षियों के संरक्षण हेतु भी अभियान चलाया जा रहा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like