उदयपुर : दीवारों पर पानी के निशान, जो एक अच्छी तरह से बनाए गए घर की सुंदरता को भी धीरे-धीरे कम कर सकते हैं जैसी समस्या को दूर करने के लिए, एशियन पेंट्स ने अपने लोकप्रिय ऐस और ट्रैक्टर इमल्शन में एंटी-डैम्प टेक्नोलॉजी पेश की है। इसके अलावा, ये प्रोडक्ट्स प्रफ़ॉर्मेंस पर 4 साल की वारंटी प्रदान करते हैं, जिससे एक ही प्रोडक्ट में टिकाऊ प्रदर्शन और बेहतर मूल्य मिलता है। एशियन पेंट्स के दो सबसे भरोसेमंद और व्यापक रूप से इस्तेमाल किए जाने वाले ब्रांड, ऐस और ट्रैक्टर इमल्शन, इकोनॉमी सेगमेंट में भरोसेमंद गुणवत्ता और मूल्य प्रदान करके घर के मालिकों, डीलरों और ठेकेदारों का विश्वास अर्जित कर चुके हैं। कंपनी ने उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए लगातार नए-नए उत्पाद पेश किए हैं। इनमें ट्रैक्टर और ऐस स्पार्क रेंज शामिल हैं, जो बेहतर मूल्य प्रदान करती हैं और ट्रैक्टर और ऐस शाइन रेंज, जो घरों को किफायती क़ीमत पर चमकदार फिनिश प्रदान करती हैं।
एशियन पेंट्स लिमिटेड के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “पूरे भारत में हम उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं में एक साफ़ बदलाव देख रहे हैं, जहां क़ीमत की परवाह किए बिना, प्रदर्शन और ख़ूबसूरती दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। एशियन पेंट्स में हमने लगातार इन उपभोक्ता जरूरतों को समझा है और पूरे भारत में अधिक से अधिक घरों तक बेहतर समाधान पहुंचाने का प्रयास किया है। इस सेगमेंट में हमारे उत्पादों पर परफ़ॉर्मेंस विशेषताओं के लिए 4 साल की वारंटी दी जाती है। इससे उपभोक्ताओं को अधिक विश्वसनीयता और लंबे समय तक की वैल्यू मिलती है। ट्रैक्टर और ऐस इमल्शन में एंटीडैम्प तकनीक की शुरूआत इस प्रतिबद्धता को और आगे बढ़ाती है, जिससे इकोनॉमी सेगमेंट में वॉटरमार्क संबंधी चिंताओं से एक भरोसेमंद सुरक्षा मिलती है और हर भारतीय घर के लिए ऐसी सार्थक नई खोज की पहुंच आसान होती है।