उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के तीनों चैप्टर बीसीआई निर्माण, बीसीआई एजुकेशन और बीसीआई उत्सव की जॉइंट ऑफिशियल मीटिंग उदयपुर मैरियट होटल में आयोजित की गई। मीटिंग में तीनों चैप्टर के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और फेलोशिप, नेटवर्किंग, इंट्रोडक्शन, बिजनेस प्रेजेंटेशन तथा एजुकेशन सेशन के माध्यम से अपने अनुभव साझा करते हुए ज्ञानवर्धन किया।
बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई का उद्देश्य केवल बिजनेस नेटवर्क तैयार करना नहीं, बल्कि सदस्यों के बीच मजबूत रिश्ते, आपसी सहयोग और निरंतर सीखने का वातावरण विकसित करना है। उन्होंने कहा कि इस जॉइंट मीटिंग में सभी सदस्यों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने, अपने व्यवसाय का परिचय देने और नए अवसरों पर चर्चा करने का अवसर मिला।
उन्होंने बताया कि बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट सौम्या लूथरा ने अपने व्यवसाय का प्रभावशाली बिजनेस प्रेजेंटेशन दिया। वहीं बीसीआई निर्माण के चीफ एडवाइजर उपेंद्र तातेड ने वास्तु विषय पर एजुकेशन सेशन लेते हुए उपस्थित सदस्यों का मार्गदर्शन किया और वास्तु से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन बीसीआई उत्सव की सेक्रेटरी हीना पथिक ने किया।
बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट सौम्या लूथरा ने कहा कि ऐसे जॉइंट प्लेटफॉर्म विभिन्न चैप्टर्स के सदस्यों को एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने और नए बिजनेस अवसरों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि नियमित संवाद और नेटवर्किंग से सभी सदस्यों को दीर्घकालीन लाभ मिलेगा।
बीसीआई एजुकेशन की प्रेसिडेंट अलका शर्मा ने कहा कि बीसीआई एजुकेशन का उद्देश्य केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सदस्यों को निरंतर सीखने, स्वयं को अपडेट रखने और ज्ञान साझा करने का अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे एजुकेशन सेशन सदस्यों के व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा ने कहा कि बीसीआई उत्सव का उद्देश्य सदस्यों के बीच आपसी जुड़ाव, सकारात्मक संबंध और मजबूत नेटवर्क तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संयुक्त आयोजनों से सभी चैप्टर्स के बीच समन्वय और सहयोग और अधिक मजबूत होता है, जिससे पूरे संगठन को नई ऊर्जा मिलती है।
इस अवसर पर बीसीआई के फाउंडर एवं चेयरमैन मुकेश माधवानी, बीसीआई निर्माण की प्रेसिडेंट सौम्या लूथरा, चीफ एडवाइजर उपेंद्र तातेड, सेक्रेटरी हर्ष बोकडिया, ट्रेजरर सुमन बोराणा, बीसीआई उत्सव के प्रेसिडेंट संजीव पटवा, जनरल सेक्रेटरी आलोक गुप्ता, सेक्रेटरी हीना पथिक, बीसीआई एजुकेशन से प्रहलाद सिंह, अखिल उपाध्याय, दिनेश कोठारी, महेश गुप्ता, धर्मवीर देवल, आशीष बांठिया, कमलेश कुमार, बसंत खमेसरा, धीरज कुमार सहित तीनों चैप्टर्स के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।