GMCH STORIES

21वां एकविशांति कल्याण महाकुंभ 1 से 8 जुलाई तक, नगर निमंत्रण 7 जून से

( Read 734 Times)

30 May 26
Share |
Print This Page
21वां एकविशांति कल्याण महाकुंभ 1 से 8 जुलाई तक, नगर निमंत्रण 7 जून से

निंबाहेड़ा।  कल्याण नगरी स्थित श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान तथा श्री कल्लाजी मंदिर मंडल न्यास कल्याण नगरी के तत्वावधान में 21वां अष्ट दिवसीय एकविशांति कल्याण महाकुंभ आगामी 1 जुलाई से 8 जुलाई 2026 तक आयोजित होगा। महाकुंभ के अंतर्गत श्री लिंग महापुराण कथा एवं श्री अति महारूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से संत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे।

शंकराचार्य जी को दिया महाकुंभ में आने का निमंत्रण

 श्री शेषावतार कल्लाजी वेदपीठ एवं शोध संस्थान के पदाधिकारियों व न्यासियों द्वारा भानपुरा पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद तीर्थ जी महाराज
से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने आगामी कल्याण महाकुंभ में पधारने का निमंत्रण दिया तथा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी करवाया।


घर-घर पहुंचाया जाएगा भावभरा निमंत्रण

वेदपीठ की ओर से वीर एवं वीरांगनाओं द्वारा कल्याण नगरी सहित ग्रामीण क्षेत्रों में आगामी 7 जून रविवार को घर-घर जाकर पीले चावल, पुष्प एवं प्रचार सामग्री देकर श्रद्धालुओं को महाकुंभ में आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही नगरवासियों के घरों के बाहर सांभ सदा शिव के स्टीकर लगाकर इस वर्ष प्रभु शिव शंकर को समर्पित महाकुंभ को भव्य बनाने का संदेश दिया जाएगा।

21 जून को निकलेगी आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा

महाकुंभ के उपलक्ष्य में आगामी 21 जून रविवार को श्री कल्लाजी मंदिर से चित्तौड़गढ़ दुर्ग तक भव्य आध्यात्मिक कल्याण महापदयात्रा निकाली जाएगी। वेदपीठ पदाधिकारियों ने अधिकाधिक श्रद्धालुओं से पदयात्रा में भागीदारी निभाने का आग्रह किया है। वेदपीठ के पदाधिकारियों ने बताया कि महाकुंभ को लेकर न्यासियों, कल्याण भक्तों, वीर-वीरांगनाओं, कृष्णा शक्ति दल की मातृशक्ति एवं शक्ति ग्रुप की बालिकाओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like