GMCH STORIES

छात्रों ने जोश के साथ ली पद की शपथ 

( Read 705 Times)

25 Jul 26
Share |
Print This Page

छात्रों ने जोश के साथ ली पद की शपथ 

एसकेबी ग्लोबल स्कूल, बलीचा में आज छात्रों ने नेतृत्व और जिम्मेदारी की शपथ ली। मौका था विद्यालय के सत्र 2026-27 की विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी द्वारा शपथ ग्रहण समारोह। 

 

प्राचार्य श्रीमती कुसुम भटनागर ने बताया की विद्यालय के स्कूल कैप्टन , हेड बॉय , हेड गर्ल, चार सदनों के प्रभारी और विभिन्न समितियां के प्रभारीयो ने शपथ ग्रहण की और सभी बच्चों से यह वादा किया कि हम हमारे कर्तव्य और जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करेंगे। 

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजकीय सेवा में पूर्व प्राचार्य श्रीमान दिनेश जी भटनागर थे। अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि श्रीमान दिनेश जी भटनागर ने परिषद में चुने गए छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपके कंधों पर आई है। आप अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन कर सकें, इसके लिए आपको बहुत शुभकामनाएं।

 

स्कूल कैप्टन के रूप में डिंपल गमेती, हेड बॉय कुलदीप सिंह राठौड़ और हेड गर्ल सृष्टि सिसोदिया ने अपने पद की शपथ ली। विद्यालय के चार सदन ज्ञान शक्ति प्रगति और संस्कृति के कैप्टन के रूप में प्रीतम कमेटी कुसुम गोमती अशोक मीणा और रवि डोली ने पद और करते हुए निष्ठा की शपथ ली। इन सदनों के प्रभारी माधुरी शर्मा सरस्वती भटनागर कल्पना परमार और तरुण गुर्जर ने अपने-अपने सदन के बच्चों को कैप्टन को सदन का झंडा प्रदान किया। 

 

विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर आदेश भटनागर उपस्थित थे। संचालन का कार्य श्रीमती माधुरी शर्मा और दिव्या ने संपन्न किया। धन्यवाद की रस्म स्कूल कैप्टन डिंपल गमेती ने अदा की।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like