GMCH STORIES

बीसीआई एजुकेशन की वर्क प्लेस विजिट आज: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे शहर के प्रमुख शिक्षाविद

( Read 920 Times)

04 Feb 26
Share |
Print This Page

बीसीआई एजुकेशन की वर्क प्लेस विजिट आज: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में जुटेंगे शहर के प्रमुख शिक्षाविद

उदयपुर। बिजनेस सर्कल इंटरनेशनल (बीसीआई) के संस्थापक और चेयरमैन मुकेश माधवानी ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन चैप्टर की वर्क प्लेस विजिट आज ( गुरुवार) को आयोजित की जाएगी।

यह विजिट बीसीआई एजुकेशन की अध्यक्ष अलका शर्मा के संस्थान 'सेंट्रल पब्लिक स्कूल' (सीपीएस), न्यू भूपालपुरा में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संपन्न होगी।

इस कार्यक्रम के माध्यम से बीसीआई एजुकेशन के सदस्यों को शिक्षा के क्षेत्र में नई पद्धतियों और नवाचारों को समझने का अवसर मिलेगा।

बीसीआई एजुकेशन के मुख्य सलाहकार राहुल बड़ाला ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन का उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों को एक साझा मंच प्रदान करना है। वर्क प्लेस विजिट के माध्यम से हम एक-दूसरे के अनुभवों से सीखकर शिक्षा की गुणवत्ता और बिजनेस को बेहतर कर सकते हैं।

बीसीआई एजुकेशन की अध्यक्ष अलका शर्मा ने  बताया कि सेंट्रल पब्लिक स्कूल में बीसीआई सदस्यों का स्वागत है। उन्होंने बताया कि हम इस विजिट के दौरान आधुनिक शिक्षण तकनीक और विद्यालय प्रबंधन के सफल मॉडलों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

सचिव पूनम राठौड़ ने बताया कि नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग बीसीआई की ताकत है। इस विजिट से पदाधिकारियों और सदस्यों के बीच आपसी समन्वय बढ़ेगा और शिक्षा जगत की नई चुनौतियों के समाधान खोजने में मदद मिलेगी।

कोषाध्यक्ष प्रियेश जैन ने बताया कि बीसीआई एजुकेशन निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है। इस तरह के आयोजनों से न केवल व्यावसायिक संबंध मजबूत होते हैं, बल्कि यह संगठन की सामूहिक वृद्धि के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

मुकेश माधवानी ने बताया कि विजिट के दौरान बीसीआई एजुकेशन की नवनियुक्त कार्यकारिणी भी मौजूद रहेगी, जिसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश आहूजा, उपाध्यक्ष प्राची मेहता, संयुक्त सचिव शलाका पाटिल वैष्णव, प्रवक्ता प्रहलाद सिंह और स्ट्रैटेजिक एंगेजमेंट लीड संगीता शर्मा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like