GMCH STORIES

वेदांत उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

( Read 351 Times)

05 Feb 26
Share |
Print This Page

वेदांत उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल में पाश्चात्य और भारतीय लोक-संस्कृति का अद्भुत संगम

उदयपुर। सहर द्वारा परिकल्पित वेदांत उदयपुर वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल का आयोजन महाराणा मेवाड़ पब्लिक स्कूल, द सिटी पैलेस, उदयपुर द्वारा विद्यालय परिसर में भव्य रूप से किया गया। वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल के अंतर्गत आयोजित इस संगीतमय संध्या में संगीत-प्रेमियों और विद्यार्थियों को अविस्मरणीय पलों का साक्षी बनने का अवसर प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विद्यालय के निदेशक सतीश कुमार शर्मा ने बर्गन (नॉर्वे) से पधारे तमिल फोक-रॉक बैंड ग्रेडर नॉर्ड (9 डिग्री नॉर्थ) के कलाकारों मीरा तिरुचेल्वम (बांसुरी), दीपा तिरुचेल्वम (गायन), लार्स एंड्रियास फोर्थुन, मारियस लाई, जैकब सिसेल्सन हैमरे एवं जैकब सोनेसिनकृका माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया।
प्रस्तुति का प्रमुख आकर्षण पाश्चात्य और पारंपरिक सांस्कृतिक वाद्ययंत्रों का विलक्षण संगम रहा। मंच पर जहाँ एक ओर रॉक संगीत की ऊर्जावान गिटार और आधुनिक ताल-लय ने विद्यार्थियों में उत्साह का संचार किया, वहीं दूसरी ओर बाँसुरी की मधुर तान और कैजोन की गहरी थाप ने श्रोताओं को भारतीय एवं तमिल लोक-संस्कृति की भावभूमि से जोड़े रखा।
मीरा और दीपा तिरुचेल्वम बहनों के नेतृत्व में बैंड ने अपनी श्रीलंकाई तमिल सांस्कृतिक विरासत को सजीव रूप में मंच पर प्रस्तुत किया। सामाजिक चेतना से ओतप्रोत उनके गीतों ने विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विविधता, मानवीय मूल्यों तथा संगीत की परिवर्तनकारी शक्ति से परिचित कराया।
इस अवसर पर सहर के संस्थापक एवं फेस्टिवल डायरेक्टर संजीव भार्गव ने दिवंगत महाराणा अरविंद सिंह मेवाड़ का स्मरण करते हुए कहा कि “उनकी दूरदर्शी सोच, कला-संरक्षण की समृद्ध परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी इस उत्सव को दिशा और प्रेरणा प्रदान करती है।”
विशिष्ट अतिथियों एवं सहर के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए निदेशक शर्मा ने इस प्रस्तुति को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि “इस प्रकार के आयोजन न केवल वैश्विक संस्कृति की समझ को विस्तार देते हैं, बल्कि आपसी समझ, सम्मान और एकता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।” वर्ल्ड म्यूजिक फेस्टिवल की यह प्रस्तुति संगीत, संदेश और ऊर्जा का ऐसा अनूठा संगम रही, जो लंबे समय तक स्मृतियों में अंकित रहेगी।
कार्यक्रम का समापन एक संवादात्मक सत्र के साथ हुआ, जिसमें सम्मानित कलाकारों ने अपने अनुभव साझा किए तथा विद्यार्थियों को अपनी संगीत यात्रा से प्रेरित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन विद्यालय की छात्रा अमीना साबुनवाला ने किया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like