GMCH STORIES

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त रथ का शुभारंभ

( Read 304 Times)

05 Feb 26
Share |
Print This Page
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त रथ का शुभारंभ


बाल विवाह की रोकथाम सामूहिक जिम्मेदारी - ध्रुव कुमार कविया
उदयपुर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर देश भर में चलाए जा रहे बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन के विशेष अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बाल अधिकारिता विभाग , जिला बाल संरक्षण इकाई, गायत्री सेवा संस्थान एवं जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ यात्रा की शुरुआत की गई।
जिला कलेक्ट्री परिसर से रथ यात्रा को सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुलदीप शर्मा ,अतरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन दीपेन्द्र सिंह राठोड ,राजस्थान बाल आयोग में सदस्य ध्रुव कुमार कव्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर सचिव जिला विधिक सेवा ने कहा कि बाल विवाह हमारी समाज की बहुत बड़ी कुप्रथा के साथ-साथ कानूनन अपराध है एवं इसमें सम्मिलित सभी हितधारको को सजा का प्रावधान है । इस लिए न तो बाल विवाह करवाए न ही इसके हिस्सेदार बने । राज्य बाल आयोग सदस्य कव्या ने कहा की बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की जिम्मेदारी बल्कि हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है । अतरिक्त जिला कलेक्टर प्रशासन राठोड ने कहा की  इसके लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा एवं सरकार द्वारा संचालित इस 100 दिन के विशेष अभियान के माध्यम से  आमजन को जागरूक कर बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकना होगा। 
उपनिदेशक बाल अधिकारिता विभाग के.के. चंद्रवंशी ने बताया की विभाग द्वारा संचालित चाइल्ड हेल्प लाइन जिसका नंबर 1098 पर भी बाल विवाह की सूचना हेतु सूचित किया जा सकता हैं। गायत्री सेवा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक नितिन पालीवाल ने बताया की रथ यात्रा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रो  तक जाकर बाल विवाह की रोकथाम को लेकर जागरूकता फैलाएगी। अभियान के दौरान बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं कानून के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी जाएगी। बाल विवाह की सूचना संस्थान की हेल्पलाइन 8239999288 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जा सकती है,सूचना देने वाले की पहचान पूर्णरूप से गोपनीय रखी जाएगी।
कार्यक्रम में जिला बाल कल्याण समिति सदस्य अंजन जोशी, महिला अधिकारिता विभाग उपनिदेशक संजय जोशी,चाइल्ड हेल्प लाइन टीम के सभी सदस्य, बाल अधिकारिता विभाग से राजकुमार जीनगर, बनवारी लाल, गायत्री सेवा संस्थान के विवेक पालीवाल आदि उपस्थित रहे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like