GMCH STORIES

सी.पी.एस. में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल - 2026 का आयोजन

( Read 744 Times)

10 Feb 26
Share |
Print This Page

सी.पी.एस. में इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल - 2026 का आयोजन

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में  इलेक्टोरल लिटरेसी फेस्टिवल 2026 का आयोजन किया गया, जिसका मकसद प्रजातांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना और विद्यार्थियों में चुनावी जागरूकता बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डाॅ. देवीलाल गर्ग, (डिस्ट्रिक्ट कोअर्डिनेटर SVEEP और डाॅ. अक्षय राज, ;इंचार्ज PM SHRI भिंडर और कोअर्डिनेटर SVEEP  के साथ-साथ विद्यालय की चेयरपर्सन श्रीमती अलका शर्मा थे। सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।

विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया की प्रैक्टिकल समझ देने के लिए, विद्यालय परिसर में एक माॅडल वोटिंग बूथ बनाया गया, जिससे उन्हें चुनावी प्रक्रिया का सीधा अनुभव करवाया गया और चुनावों में हिस्सा लेने की अहमियत को समझाया गया।

इस कार्यक्रम में समूह गान, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में, अभिभाषण, अभिनय, रंगोली बनाना, ड्राइंग और पोस्टर बनाने जैसी कई प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों रचनात्मक तरीके से  क्रिएटिव तरीके से डेमोक्रेसी, वोटिंग राइट्स और एक वोट की ताकत के बारे में अपनी समझ दिखाई।

अपने अभिभाषणों में, गणमान्य अतिथियों ने हर वोट की अहमियत पर जोर दिया और देश के प्रजातंात्रिक ताने-बाने को मजबूत करने में युवाओं की अहम भूमिका पर रोशनी डाली।

अलग-अलग प्रतियोगिताओं के विजेताओं को गणमान्य अतिथियों और चेयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा ने प्रमाण पत्रा देकर सम्मानित किया। अपने प्रेरक भाषण में, मैडम अलका शर्मा ने कम उम्र से ही जिम्मेदार, जानकारी रखने वाले और जागरूक नागरिक बनाने की अहमियत पर जोर दिया।

कार्यक्रम में सी.पी.एस. व राॅकवुड्स की चेयरपर्सन - श्रीमती अलका शर्मा, प्रशासकीय निदेशक - श्री अनिल शर्मा, निदेशक - डाॅ. दीपक शर्मा, संयुक्त निदेशक - श्री विक्रमजीत सिंह शेखावत, प्रशासक- श्री सुनील बाबेल, प्राचार्या - श्रीमती पूनम राठौड़ व प्रधानाध्यापिका - श्रीमती कृष्णा शक्तावत एवं अन्य प्रबंधन सदस्य उपस्थित थे।

 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like