GMCH STORIES

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिया गया योग अपनाने का संदेश

( Read 964 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दिया गया योग अपनाने का संदेश

   उदयपुर। सेंट एंथोनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित रूप से योग करने का संकल्प लेने का संदेश दिया। मीडिया प्रभारी विकास साहू ने बताया कि योग भारत की प्राचीन एवं अमूल्य धरोहर है, जो हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है तथा जीवन में सकारात्मकता और संतुलन आता है।  प्राचार्य विलियम डिसूजा उन्होंने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सुखी एवं तनावमुक्त जीवन की ओर कदम बढ़ाएं। अंत में विद्यालय परिवार ने सभी को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए सभी के स्वस्थ, सुखद एवं सकारात्मक जीवन की कामना की। योग अपनाएं, निरोग रहें का संदेश देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like