GMCH STORIES

जन गण मन दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर विश्व एकता का संदेश देने वाली अनूठी कलाकृतियां तैयार

( Read 789 Times)

21 Jan 26
Share |
Print This Page

जन गण मन दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर विश्व एकता का संदेश देने वाली अनूठी कलाकृतियां तैयार

उदयपुर:जन गण मन दिवस और 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर उदयपुर के प्रसिद्ध स्वर्ण-शिल्पी, शांति दूत की उपाधि से सम्मानित तथा 121 वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर प्रोफेसर डॉ. इकबाल सक्का ने देशभक्ति और विश्व एकता का संदेश देने वाली अनूठी लघु कलाकृतियां तैयार की हैं।

डॉ. सक्का ने चांदी से 2 इंच लंबा और 1 इंच चौड़ा विश्व मानचित्र बनाया है, जिसमें एशिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया—सभी सातों महाद्वीपों को एक साथ जोड़कर विश्व एकता का प्रतीक प्रस्तुत किया गया है। इस कलाकृति में चांदी की सूक्ष्म कटिंग से ‘जन गण मन’ अंकित कर उसे तिरंगे के रंगों से सजाया गया है, जो अनेकता में एकता का संदेश देता है।

इसके साथ ही गणतंत्र दिवस के अवसर पर उन्होंने 3 मिलीमीटर का चांदी का तिरंगा झंडा तथा 3 मिलीमीटर का चांदी का अशोक स्तंभ भी तैयार किया है, जो उनकी अद्भुत कारीगरी को दर्शाता है।

डॉ. इकबाल सक्का का कहना है कि गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा रचित राष्ट्रगान, तिरंगा और अशोक स्तंभ न केवल प्रत्येक भारतीय को, बल्कि पूरे विश्व को शांति, एकता और साथ-साथ रहने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने बताया कि वे इन विश्व एकता का संदेश देने वाली कलाकृतियों को भारत सरकार के राष्ट्रपति के कर-कमलों द्वारा संयुक्त राष्ट्र संघ परिषद को भेंट करना चाहते हैं। इस संबंध में डॉ. सक्का ने राष्ट्रपति महोदय को पत्र लिखकर अपनी भावना व्यक्त की है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like