GMCH STORIES

उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वर्ष 2026-27 के बजट को दिया अंतिम रूप -विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट

( Read 1217 Times)

10 Feb 26
Share |
Print This Page

उप मुख्यमंत्री (वित्त) ने वर्ष 2026-27 के बजट को दिया अंतिम रूप -विधानसभा में बुधवार को प्रस्तुत करेंगी बजट

जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी 11 फरवरी, बुधवार को प्रातः 11 बजे विधानसभा में बजट प्रस्तुत करेंगी। उप मुख्यमंत्री ने मंगलवार को उप मुख्यमंत्री कार्यालय में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को अंतिम रूप दिया ।
इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया,शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे ।

 बजट 2026-27 को अंतिम रूप दिए जाने के पश्चात उप मुख्यमंत्री (वित्त) दिया कुमारी ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार शाम मुख्यमंत्री कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान प्रमुख शासन सचिव (वित्त) वैभव गालरिया, शासन सचिव वित्त (व्यय) टीना सोनी, शासन सचिव वित्त (बजट) राजन विशाल, शासन सचिव वित्त (राजस्व) कुमारपाल गौतम एवं निदेशक वित्त (बजट) बृजेश किशोर शर्मा उपस्थित रहे।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like