GMCH STORIES

भणियाणा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में जल संरक्षण का दिया संदेश

( Read 327 Times)

29 May 26
Share |
Print This Page
भणियाणा ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम में जल संरक्षण का दिया संदेश

जैसलमेर । राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के तहत शुक्रवार को पंचायत समिति भणियाणा के ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत राजमथाई स्थित बांदरड़ी नाडी परिसर में उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जल संरक्षण के प्रति सामूहिक संकल्प लेते हुए पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पंचायत समिति भणियाणा के अतिरिक्त विकास अधिकारी मगाराम सुथार, ग्राम पंचायत राजमथाई की प्रशासक सायर कंवर, ग्राम विकास अधिकारी भीमदान, वरिष्ठ सहायक राणाराम सहित विभिन्न विभागों के कार्मिक, जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पारंपरिक लोक संस्कृति एवं धार्मिक आस्था के अनुरूप पीपल पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। ग्रामीण महिलाओं ने मंगल गीतों के साथ कलश यात्रा निकाली, जिससे पूरे वातावरण में उत्साह एवं जागरूकता का माहौल बना। इसके पश्चात रामसरोवर तालाब की पूजा-अर्चना कर जल स्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। उन्होंने वर्षा जल संचयन, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, भू-जल पुनर्भरण तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग को समय की आवश्यकता बताया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे जल बचत को जन आंदोलन बनाकर गांव-गांव में जागरूकता फैलाएं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। सभी ने जल की प्रत्येक बूंद को बचाने, जल स्रोतों को स्वच्छ रखने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

“वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026” के तहत जिलेभर में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनजागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है, जिनमें आमजन की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like