GMCH STORIES

शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 समस्याओं के निवारण को लेकर नगरवासियों के लिए हुआ अत्यंत उपयोगी साबित

( Read 335 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

शहरी सेवा शिविर अभियान-2026 समस्याओं के निवारण को लेकर नगरवासियों के लिए हुआ अत्यंत उपयोगी साबित

    जैसलमेर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार शहरी नागरिको की कठिनाईयो के निवारण प्रदत्त सेवाओं के शीघ्र निस्तारण एवं जनसमस्या समाधान के लिए नगर परिषद सभागार में ‘‘शहरी सेवा शिविर अभियान- 2026‘‘ जिले में 12 जून से आगामी 15 जुलाई तक की अवधि के लिए संचालित किया जा रहा है। शिविर के दौरान नगर परिषद आयुक्त , लजपालसिंह ने बताया कि मंगलवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित शहरी सेवा शिविर 2026 का प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा द्वारा निरीक्षण किया गया।

      शिविर निरीक्षण के दौरान शिविर में संचालित विभिन्न विभागीय सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राज्य सरकार के अभियान का लाभ पात्र आमजन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए तथा प्रत्येक लाभार्थी को योजनाओं का पूरा लाभ सुनिश्चित किया जाए। इसी के साथ ही प्रभारी सचिव महोदय द्वारा शिविर में उपस्थित लाभार्थियों को पट्टे, प्रमाण-पत्र एवं स्वीकृतियां’ वितरित की गई।

      निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा ने कहा कि राज्य सरकार विकसित राजस्थान के निर्माण के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराना है, जिससे नागरिकों को त्वरित एवं सुगम सेवाएं मिल सकें। उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने एवं योजनाओं का अधिकतम लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होने बताया कि उक्त शहरी सेवा शिविरों में नामान्तरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीजराशि, कब्जा नियमन, 69ए पट्टा, फ्री-होल्ड पट्टा, खांचा भूमि, फायर एनओसी, यूडी टैक्स, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना इत्यादि कार्य सुगमता से किये जाएंगे एवं सरकार द्वारा प्रदत्त छूट का लाभ भी आमजन को प्रदान किया जाएगा।

        आज मंगलवार को आयोजित शिविर में 69ए, कच्ची बस्ती एवं फ्री-होल्ड के 104 पट्टे, जारी किये गये तथा इसी के साथ ही 15 नामान्तरण एवं 08 भवन निर्माण स्वीकृति भी जारी की गई।

             शिविर में प्रशासक नगर परिषद जैसलमेर परसाराम, समाजसेवी अरुण पुरोहित, पवन कुमार, राजस्व अधिकारी, अयूबअली, हंसराज, ऋषभ जायसवाल, राजकुमार महतो,

नीरज बंसल, सुशील कुमार यादव, श्रीमती कृष्णा सोनी, श्रीमती रिंकी मीणा, किशनसिंह, चूनाराम चौधरी, नरेशपालसिंह, प्रभुसिंह, श्रीमती ओमी, श्रीमती फूली, नवदीपसिंह एवं नगर परिषद कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like