GMCH STORIES

एमसीएल-2026 पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, हाउस ऑफ फ्यूम्स बनी चैंपियन

( Read 731 Times)

15 Jun 26
Share |
Print This Page

एमसीएल-2026 पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, हाउस ऑफ फ्यूम्स बनी चैंपियन

उदयपुर. अपेक्स स्पोर्ट्स अकादमी में जय महेश प्रगति सेवा संस्थान द्वारा आयोजित एमसीएल-2026 के अंतर्गत पुरुष वर्ग की फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। रोमांचक मुकाबले में हाउस ऑफ फ्यूम्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के मेंटर दिव्यांशु मालीवाल रहे। वहीं अनुभव नाइट राइडर्स टीम उपविजेता रही, जिसके मेंटर वैभव न्याती माहेश्वरी थे।
संस्थान अध्यक्ष रमेश चंद्र पोरवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। सर्वाधिक रन बनाने वाले नितिन राठी को ऑरेंज कैप प्रदान की गई, जबकि सर्वाधिक विकेट लेने वाले अजय माहेश्वरी को पर्पल कैप से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतियोगिता में शानदार शतक लगाने वाले नितिन राठी को समाजसेवी एवं महेश सेवा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मालीवाल द्वारा ₹2100/- का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपाध्यक्ष सुरेश भूतड़ा ने बताया कि समापन समारोह में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही समाजसेवी विजय किशन राठी ने विजेता टीम हाउस ऑफ फ्यूम्स के प्रत्येक खिलाड़ी को प्रोत्साहन स्वरूप ₹500/- की नकद राशि भेंट की। फाइनल मुकाबले की शानदार और रोचक कमेंट्री जितेंद्र इनानी (जीतू भाई) एवं बालक मेहुल द्वारा की गई। उत्कृष्ट कमेंट्री के लिए महेश सेवा समिति उन्हें सम्मानित किया।
सचिव गोपाल लाल चंडक ने बताया कि सोमवार को महिला वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता एवं पुरुष वर्ग की वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ भी किया गया। क्रीड़ा मंत्री संजय मालीवाल ने बताया कि उद्घाटन समारोह में समाजसेवी लता मालीवाल, समारोह अध्यक्ष मंजू गांधी (सचिव, दक्षिण राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन), विशिष्ट अतिथि किरण पोरवाल तथा स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कोमल इनानी झंवर ने विधिवत उद्घाटन कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like