GMCH STORIES

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी करेंगे अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

( Read 241 Times)

16 Jul 26
Share |
Print This Page

               जैसलमेर । मरुधरा की धरोहर नगरी जैसलमेर शुक्रवार को विकास के एक नए अध्याय की साक्षी बनेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत लगभग 140 करोड़ रुपये की लागत से पुनर्विकसित जैसलमेर रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस ऐतिहासिक अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन, कला एवं संस्कृति मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत जैसलमेर में आयोजित लोकार्पण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

              निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री शेखावत शुक्रवार को दोपहर 1 बजे सर्किट हाउस, जैसलमेर पहुंचेंगे। इसके बाद वे दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकार्पण समारोह में भाग लेंगे। कार्यक्रम उपरांत वे शाम 6 बजे सर्किट हाउस से सत्याया ग्राम पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा शाम 6:15 बजे बीकानेर के लिए प्रस्थान करेंगे।

              अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास आधुनिक यात्री सुविधाओं, आकर्षक वास्तुकला, बेहतर यातायात प्रबंधन और विश्वस्तरीय आधारभूत सुविधाओं के साथ किया गया है। स्टेशन का नया स्वरूप न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव प्रदान करेगा, बल्कि जैसलमेर के पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति देगा।

               प्रधानमंत्री द्वारा होने वाला यह लोकार्पण जैसलमेर के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। इससे जिले की पर्यटन क्षमता को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को आधुनिक एवं सुविधाजनक रेलवे स्टेशन की सौगात प्राप्त होगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like