GMCH STORIES

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन,

( Read 289 Times)

16 Jul 26
Share |
Print This Page
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला कारागृह में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन,

          जैसलमेर । राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर ललित पुरोहित द्वारा जिला कारागृह का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया तथा साथ ही कारागृह में निरूद्ध बंदियों को (Supporting potential and Resillience of the Unseen, Held-back and Affected)  Scheme,2025 नवीन योजना के बारे में जानकारी प्रदान की गई, जिसमें कारागृह में निरूद्ध बंदियों से बात-चीत करते हुए बंदियों की समस्या को सुना गया तथा समाधान हेतु निर्देश प्रदान किये गए।

       इस योजना के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए बताया सचिव ने बताया कि कारागृहों में निरूद्ध ऐसे बंदियों जिनके आश्रितों को कानूनी, सामाजिक, मनोवैज्ञानिक सहायता की आवश्यकता हो तथा उनको समग्र पुनर्वास प्रदान करना, आश्रितों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और आजीविका में निरंतरता सुनिश्चित करना तथा कारागृह में बंद व्यक्तियों के परिवारों के अधिकारों और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like