GMCH STORIES

बच्चे देश का भविष्य नशे का ना कहो, अपने सपनों को हां कहो - चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सोढा

( Read 389 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

बच्चे देश का भविष्य  नशे का ना कहो, अपने सपनों को हां कहो - चीफ लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सोढा

       जैसलमेर । माननीय राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के दिशा-निर्देशों की अनुपालना में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष ओमी पुरोहित जिला एवं सेशन न्यायाधीश जैसलमेर के निर्देशन में नालसा (जागृति), 2025 की माह जुलाई, 2026 की थीम एव ट्रांसफार्मेटिव ट्यूजडे के तहत ‘‘नशे को ना कहो, अपने सपनों को हां कहो ’’एवं पर्यावरण संरक्षण विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम व पर्यावरण सरंक्षण के लिए पूनमनगर, (हाबुर) में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।

      कार्यक्रम के दौरान बालकों को सम्बोधित करते हुए चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल मदनसिंह सोढा तथा अधिवक्ता मयंक व्यास ने सभी प्रकार के नशे से बचने व पर्यावरणीय संतुलन बनाने के लिए प्रेरित किया। बालकों को नशे से बचने के लिए शपथ दिलाई गई एव इस वर्षा ऋतृ में प्रत्येक बालक - एक पेड़ का संकल्प दिलाया। नालसा हेल्पलाईन 15100 व चाईल्ड लाईन 1098 हेल्पलाईन के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बालकों को नालसा आपदा के पीड़ितों को विधिक सहायता योजना 2010 के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली मुफ्त विधिक सेवाओं तथा एडीआर मैकेनिज्म के बारे में बच्चों को बताया ताकि भविष्य की पीढ़ी कानूनी रूप से साक्षर हो सके।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like