जैसलमेर। शहरी सेवा फॉलोअप शिविर कार्यक्रमों की कडी में आज गुरूवार, 30 जुलाई को नगर परिषद जैसलमेर के वार्ड संख्या 13,14,15 एवं 16 के लिए नगर परिषद सभागार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक फोलोअप शिविर का आयोजन रखा गया है।
आयुक्त लजपाल सिंह सोढा ने बताया कि इन फॉलोअप शिविरों में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान लंबित रह गए प्रकरणों के साथ-साथ प्राप्त होने वाले नए आवेदनों का भी प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा पूर्व में शहरी सेवा शिविर-2026 के दौरान प्रदान की गई सभी छूट एवं शिथिलताएं फॉलोअप शिविरों में भी यथावत लागू रहेंगी, जिससे अधिकाधिक नागरिकों को राहत मिल सके।