GMCH STORIES

समान नागरिक संहिता पर आमजन दें अपने सुझाव वेबसाइट एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं अपनी राय

( Read 399 Times)

31 Jul 26
Share |
Print This Page
समान नागरिक संहिता पर आमजन दें अपने सुझाव  वेबसाइट एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भी दर्ज कर सकते हैं अपनी राय

जैसलमेर । राजस्थान में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के संबंध में आमजन की राय एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में नागरिकों की सुविधा के लिए नबब.तंरंेजींद.हवअ.पद पोर्टल विकसित किया गया है, जहां कोई भी नागरिक सरलता से अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। प्रचार सामग्री में उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर भी सीधे पोर्टल पर पहुंचकर सुझाव दिए जा सकते हैं।

जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने जिले के सभी नागरिकों से इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता जैसे महत्वपूर्ण विषय पर प्रत्येक नागरिक की राय बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग पोर्टल अथवा क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कर राज्य सरकार की इस जनभागीदारी आधारित पहल को सफल बनाने में योगदान दें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गों के विचारों एवं सुझावों को समाहित करते हुए एक ऐसी समान नागरिक संहिता का प्रारूप तैयार करना है, जो सामाजिक समरसता, न्याय, समानता तथा संविधान की भावना के अनुरूप हो। नागरिकों के सुझाव इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

जिला कलक्टर ने जिले के सभी विभागों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों एवं आमजन से आग्रह किया है कि वे इस जनहितकारी पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा अधिकाधिक लोगों को पोर्टल एवं क्यूआर कोड के माध्यम से अपने सुझाव दर्ज कराने के लिए प्रेरित करें।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like