GMCH STORIES

स्टेशन क्षेत्र के डाडवाड़ा इलाके में कलश यात्रा निकालकर मनाया विराट हिन्दू सम्मेलन

( Read 391 Times)

08 Feb 26
Share |
Print This Page

स्टेशन क्षेत्र के डाडवाड़ा इलाके में कलश यात्रा निकालकर मनाया विराट हिन्दू सम्मेलन

कोटा। विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन आज रविवार 08 फरवरी को तारे भवन रंगपुर रोड नंबर-3 डडवाड़ा कोटा जंक्शन पर किया गया। 
शिवाजी नगर हिंदू सम्मेलन के नगर संयोजक ब्रिजेश शर्मा द्वारा बताया कि
भगत सिंह कॉलोनी से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ शांति नगर शिव मंदिर, राधा कृष्ण मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर माचिस फैक्ट्री से होती हुई कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जहां विराट हिंदू सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 
तारे सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य नयना तारे द्वारा सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को जातीय भेदभाव से ऊपर उठकर एक जुटता से रहने का आवाहन किया। 
अतिथि डॉ लता शर्मा ने मातृशक्ति विषय पर संबोधित करते हुए संयुक्त परिवार की आवश्यकता और महत्व के बारे में विस्तार से बताया। 
संत श्री कथा वाचक भरत लाल शर्मा द्वारा सम्मेलन में उपस्थित मातृशक्ति को संबोधित करते हुए बचपन से ही बच्चों को संस्कार निर्माण करने का आह्वान किया गया।
    सम्मेलन की मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद की डॉ.नील प्रभा द्वारा समाज में महिलाओं की भूमिका एवं पन्नाधाय जैसा समर्पण से प्रेरणा लेने का आह्वान किया गया।
   हिंदू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष शैलेश गौतम द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों एवं आगंतुकों आभार व्यक्त करते हुए नागरिक कर्तव्य एवं पर्यावरण संरक्षण और स्वदेशी वस्तुएं अपनाने पर जोर दिया गया। 
मंच का संचालन एडवोकेट सोनम पुरोहित द्वारा किया गया 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like