GMCH STORIES

नेत्रदान संकल्पित सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ नेत्रदान

( Read 301 Times)

16 Jun 26
Share |
Print This Page

नेत्रदान संकल्पित सेवानिवृत्त शिक्षक का हुआ नेत्रदान

ग्राम नलका,जिला बारां, निवासी सेवानिवृत्त वरिष्ठ शिक्षक मिश्री लाल नागर,ने काफी समय पहले,संस्था शाइन इंडिया फाउंडेशन के साथ नेत्रदान का संकल्प पत्र भरा था ।  कुछ समय से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं था, इसी कारण से,उन्होंने अपने नेत्रदान की इच्छा भी पत्नी निर्मला (सेवानिवृत शिक्षिका), बेटे मयंक,बेटी अंकिता को बता दी थी ।

परिवार नेत्रदान के प्रति इतना सजग था कि,जैसे ही उनका आकस्मिक निधन हुआ,परिवार ने तुरंत ही नेत्रदान के लिये दामाद संदीप नागर व संस्था के ज्योति मित्र मुकेश कुमार को, संपर्क करके नेत्रदान करवाने के लिए कहा । मुकेश की सूचना पर,डॉ कुलवंत गौड़ ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न की ।

सहज,सरल और विनम्र स्वभाव के मिश्रीलाल ग्राम नलका में सभी के चहेते थे, कोई भी उनके पास अपनी समस्या लेकर आता था, तो उसका पूरा निवारण हो जाता था।  पत्नी निर्मला ने भी अपना नेत्रदान का संकल्प पत्र मिश्रीलाल के साथ ही भरा था।

संस्था संस्थापक डॉ कुलवंत गौड़ ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्रदान की प्रति जागरूकता ,और कॉर्निया प्रत्यारोपण की सकारात्मक खबरों से हाड़ौती संभाग का नेत्रदान का प्रतिशत काफी बढ़ा है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like