GMCH STORIES

कवि योगीराज योगी और कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी को उदयपुर में मिलेगा राष्ट्रीय साहित्य सम्मान 

( Read 594 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

कवि योगीराज योगी और कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी को उदयपुर में मिलेगा राष्ट्रीय साहित्य सम्मान 

त्रिसुगंधि साहित्य, कला एवं संस्कृति संस्थान, उदयपुर की ओर से 9 अगस्त को उदयपुर में आयोजित साहित्य सम्मान समारोह एवं राष्ट्रीय गोष्ठी में कोटा से कवि योगीराज योगी को ' एडवोकेट प्यारे लाल पारख स्मृति काव्य कला निधि सम्मान' तथा कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी को 'श्रीमती दुर्गा देवी स्मृति हिन्दी साहित्य विभूषण सम्मान ' से सम्मानित किया जाएगा। 
संस्थान की संस्थापक एवं अध्यक्ष आशा पाण्डेय ओझा ने बताया कि समग्र साहित्यिक योगदान के लिए दिए जाने वाले सम्मान में इन साहित्यकारों को सम्मान राशि, सम्मान-पत्र, श्रीफल भेंट कर पगड़ी एवं उपर्णा पहनाकर कर सम्मानित किया जाएगा। 
ज्ञातव्य है विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित इन साहित्यकारों कवि योगीराज योगी की बाल साहित्य एवं चालीसा और काव्य विधा सहित ग्यारह पुस्तकों का तथा कथाकार एवं समीक्षक विजय जोशी की कथा एवं समीक्षा साहित्य के साथ कथेतर साहित्य में तेईस पुस्तकों का प्रकाशन हुआ है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like