GMCH STORIES

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के पौध रोग विज्ञान विभाग में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृक्षारोपण एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

( Read 334 Times)

29 Jul 26
Share |
Print This Page

राजस्थान कृषि महाविद्यालय, उदयपुर के पौध रोग विज्ञान विभाग में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वृक्षारोपण एवं गुरु सम्मान कार्यक्रम आयोजित

 उदयपुर। महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमपीयूएटी), उदयपुर के पौध रोग विज्ञान विभाग में गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरु सम्मान एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विभागाध्यक्ष डॉ. आर. एन. बुनकर के मार्गदर्शन में हुआ। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापकों डॉ. पोखर रावल एवं डॉ. एन. एल. मीणा सहित विभाग के पीएच.डी. एवं एम.एससी. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने गुरु-शिष्य परंपरा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए गुरुओं के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु ज्ञान, संस्कार एवं जीवन मूल्यों के सच्चे मार्गदर्शक होते हैं तथा वृक्षारोपण जैसी गतिविधियाँ प्रकृति संरक्षण एवं सतत् विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं।

सभी उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा अंत में सभी ने गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ एक-दूसरे को प्रेषित कीं।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like