GMCH STORIES

उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद)-उदयपुर सिटी वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति

( Read 329 Times)

12 Feb 26
Share |
Print This Page

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत ट्रेन को मिली स्वीकृति प्रदान की गई है। यह रेल सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित की जाएगी।  गाड़ी संख्या 26963, उदयपुर सिटी-असारवा (अहमदाबाद) वन्दे भारत रेल सेवा उदयपुर सिटी से 06.10 बजे रवाना होकर 10.25 बजे का असारवा पहुँचेगी। 
 गाड़ी संख्या 26964, असारवा (अहमदाबाद)- उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा असारवा से 17.45 बजे रवाना होकर 22.00 बजे का उदयपुर पहुँचेगी। 

यह रेल सेवा जावर, डूंगरपुर, हिम्मत नगर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेल सेवा के प्रारंभ होने से गाड़ी संख्या 20981/82, उदयपुर सिटी-आगरा कैंट-उदयपुर सिटी वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 15.02.26 एवं गाड़ी संख्या 20979/80,  उदयपुर सिटी-जयपुर-उदयपुर सिटी-वन्दे भारत रेल सेवा दिनांक 14.02.26 से संचालित नहीं की जाएगी।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like