नई दिल्ली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 23 मई 2026 को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा 19वें रोजगार मेले में विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में 51 हजार से अधिक नव नियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। वे आयोजन को संबोधित भी करेंगे।
रोजगार सृजन को प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता के अनुरूप रोजगार मेला इस दृष्टिकोण को साकार रूप देने की महत्वपूर्ण पहल है। रोजगार मेला आरंभ किए जाने के बाद से देश भर में अब तक आयोजित 18 रोजगार मेलों के माध्यम से लगभग 12 लाख नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। 19वां रोजगार मेला देश भर में 47 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा। इसमें देश के सभी हिस्सों से चयनित नव नियुक्त उम्मीदवार रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग आदि सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उत्तर रेलवे के विभिन्न डिवीजनों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के तहत दिल्ली डिवीजन में डॉ. बी.आर. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर, जनपथ, नई दिल्ली। मुख्य अतिथि माननीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल और माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय डॉ. जितेंद्र सिंह। उम्मीदवारों की संख्या के तहत दिल्ली केंद्र पर कुल 445 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे (जिनमें से 274 उम्मीदवार उत्तर रेलवे में शामिल हो रहे हैं)।
अंबाला डिवीजन में बी.पी.एस. तारामंडल सुभाष पार्क, अंबाला। मुख्य अतिथि माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर (आवास और शहरी मामलों के मंत्री, भारत सरकार)। उम्मीदवारों की संख्या अंबाला केंद्र पर कुल 120 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे (जिनमें से 60 उम्मीदवार उत्तर रेलवे में शामिल हो रहे हैं)। लखनऊ डिवीजन में स्थान इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान कें, गोमती नगर, लखनऊ। मुख्य अतिथि माननीय श्री बी.एल. वर्मा (केंद्रीय राज्य मंत्री-सामाजिक न्याय और अधिकारिता तथा उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय)। उम्मीदवारों की संख्या लखनऊ केंद्र से कुल 312 उम्मीदवारों को सरकारी सेवा की सौगात मिलेगी (जिनमें से 198 उम्मीदवार भारतीय रेलवे का हिस्सा बनेंगे)। जम्मू डिवीजन में स्थान कन्वेंशन सेंटर जम्मू। मुख्य अतिथि श्री विवेक कुमार, मंडल रेल प्रबंधक जम्मू। उम्मीदवारों की संख्या के तहत इस केंद्र पर कुल 150 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे (जिनमें से 181 उम्मीदवार रेलवे सेवाओं में अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगे)।
यह रोजगार मेला देश के विकास में युवाओं की भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ा कदम है।