GMCH STORIES

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर हाउस में योगाभ्यास कार्यक्रम

( Read 827 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर बीकानेर हाउस में योगाभ्यास कार्यक्रम

नई दिल्ली । बीकानेर हाउस परिसर में 12वाँ अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस भरपूर ऊर्जा और उत्साह  के साथ मनाया गया। परिसर में आयोजित किए गए इस योगाभ्यास कार्यक्रम का संचालन बीकानेर हाउस आयुर्वेद विभाग की  डा० कविता मीना, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक और डा० गायत्री चौधरी आयुर्वेद चिकित्सक ने किया। उन्होंने योग का महत्व बताते हुए कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए उपयोगी है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और तनावमुक्त जीवन के लिए अति महत्वपूर्ण है। योग एक स्वस्थ जीवन शैली की कुंजी है जिससे आध्यात्मिक विकास को भी गति मिलती है। पूरी दुनिया में योग के माध्यम से बेहतर स्वास्थ्य हासिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग की प्रभारी डॉ मंजीत कौर द्वारा योग के महत्व पर लिखी गई कविता का पाठ भी किया गया।

योगाभ्यास कार्यक्रम में डा० सविता अग्रवाल, प्रभारी, एलोपैथिक विभाग, डा० प्रवीण मीना, प्रभारी होम्योपैथी विभाग, मुख्यमंत्री सुरक्षा प्रकोष्ठ के इंस्पेक्टर बद्री के साथ-साथ नर्सिंग स्टाफ सहित बीकानेर हाउस परिसर में स्थित क्वार्टर्स के कार्मिकों और बच्चों ने बढ़- चढ़कर उत्साह पूर्वक भाग लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like