GMCH STORIES

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू मंडल ने किया योगमय उत्सव’

( Read 981 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जम्मू मंडल ने किया योगमय उत्सव’

जम्मू। स्वास्थ्य, संतुलन और मानसिक शांति का संदेश लेकर जम्मू मंडल ने रविवार को ‘‘12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026’’ का भव्य आयोजन किया। ऑफिसर्स क्लब जम्मू योग और उल्लास के रंग में रंगा नजर आयाए जहां रेल कर्मचारियों व उनके परिजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर ‘‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य’’ का संदेश दिया।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ऑफिसर्स क्लब जम्मू में कार्मिक विभाग के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में सुबह से ही कर्मियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। केवल ऑफिसर्स क्लब ही नहींए बल्कि पूरे मंडल के विभिन्न स्टेशनों और कार्यालयों में एक साथ योग सत्र आयोजित हुए। कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए भारतीय योग संस्थान, जम्मू के योग विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया। उन्होंने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन से लेकर अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे प्राणायाम तक का अभ्यास कराया। शुरुआती और नियमित साधको, दोनों को तकनीक की बारीकियां समझाई गईं।
 इस अवसर पर ’वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल’ ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, जीवन जीने की कला है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से लड़ने और खुद को संतुलित रखने का सबसे सरल और शक्तिशाली उपाय योग ही है। मैं रेलवे परिवार के हर सदस्य से आग्रह करता हूं कि योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि हम सब स्वस्थ, प्रसन्न और सकारात्मक ऊर्जा के साथ यात्रियों की सेवा कर सकें।
 योग दिवस के सफल आयोजन पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी जम्मू ने कहा यह आयोजन जम्मू मंडल की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिसके तहत वह अपने कर्मचारियों के शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देता है। स्वस्थ और खुशहाल कर्मचारी ही यात्रियों को बेहतर सेवा दे सकते हैं।
 जम्मू मंडल का मानना है कि योग से न केवल व्यक्तिगत कल्याण होता है, बल्कि रेलवे परिवार के बीच सामुदायिक भावना और एकता भी मजबूत होती है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like