GMCH STORIES

सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

( Read 1183 Times)

21 Jun 26
Share |
Print This Page

सुंदरपुरा स्टेशन होगा निर्माण खाटूश्याम जी जाने वाले दर्शनार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत

जयपुर। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को बीकानेर से जयपुर निरीक्षण के दौरान सीकर स्टेशन पर श्री सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व सांसद सीकर के साथ चर्चा में खाटूश्याम जी के दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए सुंदरपुरा स्टेशन के निर्माण कार्य की स्वीकृति के बारे मे जानकारी प्रदान की।
 इसके पश्चात केन्द्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और श्री सुमेधानंद सरस्वती ट्रेन से स्टेशन के निर्माण के स्थान तक गए और वहीं पर माननीय रेल मंत्री जी ने सुंदरपुरा स्टेशन के मानचित्र को दिखाकर विस्तृत चर्चा की और आश्वस्त किया कि यह कार्य आगामी कुछ महीनों में प्रारंभ हो जाएगा। इस स्टेशन के निर्माण से खाटूश्याम जी आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी और उनका आवागमन सुगम और आसान हो जाएगा। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like