GMCH STORIES

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 ‘‘रेल वन ऐप’’ से करें अपनी यात्रा आसान

( Read 748 Times)

13 Jul 26
Share |
Print This Page

श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 ‘‘रेल वन ऐप’’ से करें अपनी यात्रा आसान

जम्मू। श्री अमरनाथ जी यात्रा 2026 पर आने वाले सभी श्रद्धालुओं से जम्मू मंडल का अनुरोध है, कि वे अपनी रेल यात्रा के लिए ‘‘रेल वन ऐप’’ का उपयोग करें। यात्रा के दौरान यात्री बिना भिड़ के आसानी से अपनी टिकट बुक कर सकता हैं। ऐसे में ऐप से टिकट बुक करने पर आपको काउंटर की लाइन में नहीं लगना पड़ेगा और आप अपना समय बचा सकेंगे।
 जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ‘‘रेल वन ऐप’’ के मुख्य लाभों पर बात करें, तो इस ऐप के जरिए आप घर बैठे 24 गुणा 7 जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। पीएनआर स्टेटस, ट्रेन की लाइव लोकेशन, प्लेटफॉर्म की जानकारी और खाना बुकिंग जैसी सभी सुविधाएं एक ही ऐप में मिल जाएंगी। टिकट बुकिंग तेज होने से समय की बचत होगी और यात्रा के दौरान केवल ऐप में लॉगिन करके दिखाया गया मूल डिजिटल टिकट ही मान्य होगा। स्क्रीनशॉट या फोटो मान्य नहीं है। सभी यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले अपने मोबाइल में रेल वन एप डाउनलोड करें और ऐप में दिए गए Plan My Journey सेक्शन से रूट और ट्रेन की जानकारी लेकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं। अधिक जानकारी के लिए ’रेल मदद 139’ पर संपर्क किया जा सकता है।
 वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू श्री उचित सिंघल’ ने इस अवसर पर कहा कि श्री अमरनाथ जी यात्रा आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है और हमारा पूरा प्रयास है कि इस पवित्र यात्रा पर आने वाले हर श्रद्धालु को अधिकतम सुविधा मिले। इसी उद्देश्य से हमने ‘‘रेल वन ऐप’’ को बढ़ावा देने का निर्णय लिया है। यह ऐप न केवल डिजिटल और कागजरहित यात्रा को बढ़ावा देता है, बल्कि यात्रियों को भीड़-भाड़ से बचाकर एक सुरक्षित और आरामदायक सफर प्रदान करता है। मैं सभी श्रद्धालुओं से अपील करता हूं कि वे इस ऐप को अपनाएं, डिजिटल टिकटिंग का लाभ लें और अपनी यात्रा को यादगार बनाएं। उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल यात्रियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like