GMCH STORIES

कश्मीर घूमने आए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

( Read 373 Times)

23 Jul 26
Share |
Print This Page

कश्मीर घूमने आए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन

जम्मू। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात धीमा होने से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ‘‘उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल’’ द्वारा गुसवार को श्रीनगर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक एक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया।
 यह निर्णय वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री उचित सिंघल के निर्देश पर यात्रियों की सुविधा एवं आरामदायक आवागमन सुनिश्चित करने के लिए तुरंत प्रभाव से लिया गया है। इस विशेष ट्रेन ने आज को शाम 17.10  बजे श्रीनगर रेलवे स्टेशन से प्रस्थान किया। मार्ग में यह ट्रेन बनिहाल रेलवे स्टेशन पर ठहराव करते हुए रात्रि 20.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। विशेष ट्रेन की सुविधा का लाभ लगभग 600 से अधिक यात्रियों ने उठाया।
 इस विशेष ट्रेन के संचालन से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को सुरक्षित एवं त्वरित यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों को समय पर अपने गंतव्य तक पहुंचने में सहायता मिलेगी, विशेषकर ‘‘श्री माता वैष्णो देवी कटरा और जम्मूतवी’’ से आगे की ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों को। इससे पूर्व भी जम्मू मंडल द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए समय-समय पर विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है।
 इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू श्री उचित सिंघल’ ने कहा कि यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सड़क यातायात धीमा होने तथा यात्रियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए मंडल प्रशासन द्वारा त्वरित निर्णय लेकर यह विशेष ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। हम सभी यात्रियों से अनुरोध करते हैं कि यात्रा से पूर्व एनटीईएस ऐप, आईआरसीटीसी वेबसाइट अथवा 139 हेल्पलाइन के माध्यम से ट्रेन की अद्यतन स्थिति अवश्य जांच लें।
 यात्रियों की सेवा में तत्पर रहना जम्मू मंडल की निरंतर प्रतिबद्धता है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like