GMCH STORIES

*राजस्थान विधानसभा स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव* 

( Read 965 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

*राजस्थान विधानसभा स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव* 

स्पीकर श्री देवनानी ने की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली की कामना की*

जयपुर। राजस्थान विधानसभा परिसर स्थित श्री राजराजेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के मौके पर आयोजित तीन दिवसीय देव प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान के साथ स्पीकर श्री वासुदेव देवनानी ने आरम्भ किया। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी ने मंगलवार को देव अर्चन, हवन, अधिवास एवं संकीर्तन सहित विभिन्न अनुष्ठान सम्पन्न किए। इस मौके पर प्रमुख सचिव श्री भारत भूषण शर्मा, विशिष्ट सहायक श्री के. के. शर्मा सहित विधानसभा अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

 

वैदिक आचार्यों के सान्निध्य में संपन्न हो रहे अनुष्ठानों से संपूर्ण विधानसभा परिसर भक्तिमय वातावरण से सरोबार हुआ। महोत्सव का समापन बुधवार 22 जुलाई को महाअभिषेक, देव प्राण-प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ होगा।

 

*स्पीकर श्री देवनानी से एसबीआई के मुख्य महाप्रबंधक मिले* 

 

*श्री देवनानी ने लोगों को साइबर फ्रॉड से जागरूक करने का दिया सुझाव*

 

जयपुर, 21 जुलाई। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी से मंगलवार को विधानसभा में भारतीय स्टेट बैंक जयपुर सर्किल के मुख्य महाप्रबंधक श्री ओंकार नाथ चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर श्री चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष श्री देवनानी का पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया। स्पीकर श्री देवनानी ने श्री चौधरी को विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति और डायरी भेंट की।

 

श्री देवनानी ने श्री चौधरी को साइबर क्राइम से बैंक खातेदारों की सुरक्षा के लिए राज्य में जागरूकता शिविर लगाये जाने का सुझाव दिया। स्पीकर श्री देवनानी ने साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए आम नागरिकों को जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरुकता अभियान चलाना आवश्यक है। श्री देवनानी को श्री चौधरी ने बैंक की ओर से किए जा रहे प्रयासों और योजनाओं की जानकारी दी। एसबीआई बैंक अपने ग्राहकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम और सुविधा प्रदान कर रहा है। इस मौके पर बैंक के सहायक महाप्रबंधक (जनसम्पर्क) श्री संजय शर्मा भी मौजूद थे।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like