GMCH STORIES

कश्मीर घूमने आए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

( Read 524 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

कश्मीर घूमने आए यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन

जम्मू। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित होने से कश्मीर घाटी में फंसे यात्रियों को राहत देने के लिए उत्तर रेलवे, जम्मू मंडल’ ने शुक्रवार (24 जुलाई 2026) को विशेष ट्रेनें चलाईं।
जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ट्रेन के विवरण व समय-सारणी पर बात करें, तो शुक्रवार (24 जूलाई) को दोपहर 13.45 बजे संगदान से एक विशेष ट्रेन चली। यह ट्रेन बनिहाल और अनंतनाग में ठहराव करते हुए शाम 16.40 बजे श्रीनगर पहुंची। वापसी में यही ट्रेन शाम 17.00 बजे श्रीनगर से चली। यह बनिहाल’ में रुकते हुए रात्रि 20.15 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। साथ ही ट्रेन संख्या 74620 को संगलदान से बढ़ाकर श्री माता वैष्णो देवी कटरा तक चलाया गया है। इन विशेष ट्रेनों से 1500 से अधिक यात्रियों’ ने यात्रा की।
इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को सुरक्षित और जल्दी यात्रा की सुविधा मिली। सड़क बंद होने की स्थिति में रेलवे यात्रियों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प बना और यात्री समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सके। इससे पहले भी 23 जूलाई को श्रीनगर से श्री माता वैष्णोदेवी कटरा तक विशेष ट्रेन का संचालन किया गया था।
इस विशेष सुविधा के तहत वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जम्मू श्री उचित सिंघल ने कहा कि यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। खराब मौसम और सड़क बंद होने के कारण यात्रियों को परेशानी न हो, इसलिए हमने तुरंत विशेष ट्रेनें चलाने का फैसला लिया। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा से पहले आईआरसीटीसी वेबसाइट या 139 हेल्पलाइन से ट्रेन की जानकारी जरूर ले लें। यात्रियों की सेवा करना जम्मू मंडल की निरंतर प्रतिबद्धता है। 


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like