GMCH STORIES

न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर सघन वृक्षारोपण अभियान संपन्न

( Read 545 Times)

24 Jul 26
Share |
Print This Page

न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर सघन वृक्षारोपण अभियान संपन्न

जयपुर। मुख्य महाप्रबंधक जयपुर श्री आर. एस. चैधरी के निर्देशानुसार न्यू रेवाड़ी स्टेशन पर परिचालन एवं व्यवसाय विकास विभाग द्वारा सघन वृक्षारोपण अभियान का आयोजन शुक्रवार को किया गया। अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में विभिन्न प्रकार के 500 से अधिक पौधे रोपित किए गए।
कार्यक्रम में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्टेशन इंचार्ज श्री मनजीत के नेतृत्व में स्टेशन अधीक्षक श्री रूपिल गर्ग एवं सभी स्टेशन मास्टर एंव अन्य कमर्चारियो की सक्रिय सहभागिता में अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर सभी ने पर्यावरण संरक्षण तथा लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण का संकल्प लिया।


Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like