GMCH STORIES

पीएमसीएच में सफल टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट

( Read 428 Times)

11 Feb 26
Share |
Print This Page
पीएमसीएच में सफल टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट
उदयपुर। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के ऑर्थाेपेडिक्स विभाग ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि हासिल की है। यहाँ एक 38 वर्षीय मरीज का अत्यंत जटिल टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट (पूर्ण कोहनी प्रत्यारोपण) सफलतापूर्वक किया गया।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा की देखरेख में एवं डॉ. सुधीर के. शांडिल्य के नेतृत्व में डॉ. रोहित, डॉ. शुभम अरोड़ा, डॉ. सुजय गुप्ता,डॉ.शुभम डिडवानिया, डॉ. अतुल, डॉ. मोहित और निश्चेतना विभाग के डॉ. प्रकाश औदिच्य, डॉ. रविन्द्र, डॉ. के.जी.,डॉ.अरविन्द एवं ओटी इंचार्ज सुभाष शर्मा की टीम ने करीब 3 से 4 घंटे चली इस सर्जरी को अंजाम देकर मरीज को नई राह दिखाई।

तीन असफल ऑपरेशनों के बाद मिली राहत

चित्तौड़गढ़ निवासी इस मरीज की कोहनी बाइक से गिरने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरीज ने पूर्व में कई जगह इलाज कराया और तीन बार ऑपरेशन भी हुए, जो असफल रहे। परिजन मरीज को पीएमसीएच लेकर आए जहॉ डॉ. शुभम अरोड़ा को दिखाया मरीज की एमआरआरई एवं सीटी स्कैन के बाद चिकित्सकों की टीम ने टोटल एल्बो रिप्लेसमेंट का निर्णय लिया।

तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है यह सर्जरी

डॉ. शुभम अरोड़ा ने बताया कि कोहनी का पूर्ण प्रत्यारोपण, घुटने या कूल्हे के रिप्लेसमेंट की तुलना में कहीं अधिक दुर्लभ और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण है। यह सर्जरी गंभीर आर्थराइटिस या अत्यधिक क्षतिग्रस्त जोड़ों वाले मरीजों के लिए की जाती है। उन्होंने इस सफलता में एनेस्थीसिया टीम की भूमिका को भी महत्वपूर्ण बताया, जिन्होंने सर्जरी के दौरान मरीज की स्थिति को स्थिर बनाए रखा।

 
मरीजों के लिए जगी नई उम्मीद
इस सफल सर्जरी के बाद अब उदयपुर और आसपास के क्षेत्रों के उन मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी जो रूमेटोइड गठिया या गंभीर फ्रैक्चर के कारण कोहनी की समस्या से जूझ रहे हैं। अब उन्हें महंगे इलाज के लिए बाहरी राज्यों या बड़े महानगरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।


प्रबंधन का सराहनीय सहयोग
डॉ. सुधीर शांडिल्य ने बताया कि इस सर्जरी के लिए विशेष इम्प्लांट की व्यवस्था करना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन पीएमसीएच के चेयरमैन राहुल अग्रवाल एवं ऐक्जिक्यूटिव डॉयरेक्टर अमन अग्रवाल के व्यक्तिगत प्रयासों और सहयोग से समय पर उच्च गुणवत्ता वाला इम्प्लांट उपलब्ध हो सका। यह इम्प्लांट मरीज को प्रबंधन की ओर निःशुल्क उपलब्ध कराया गया।
इस उपलब्धि पर चेयरमैन राहुल अग्रवाल ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य है कि मेवाड़ और राजस्थान के मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर और किफायती दरों पर उपलब्ध हों। इस सफल ऑपरेशन ने साबित कर दिया है कि पीएमसीएच की टीम किसी भी जटिल चिकित्सा चुनौती का सामना करने में सक्षम है।

Source :
This Article/News is also avaliable in following categories :
Your Comments ! Share Your Openion

You May Like