श्रीगंगानगर, आज दिनांक 16-01-2026 को अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस यूनियन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि के नेतृत्व मे आयुक्त रविन्द्र यादव को विभिन्न मांगो के लिए ज्ञापन सौंपा जिनका शीघ्र अतिशीघ्र निस्तारण करवाए जाने कि मांग कि :-
1. नवीन सफाई कर्मचारियों की भर्ती में श्रीगंगानगर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 500 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जावे।
2. चूंकि वर्तमान में नगर परिषद क्षेत्र का परिसीमन दायरा बढ़ाते हुए ग्रामीण क्षेत्र शामिल किये गये है इसलिये श्रीगंगानगर शहर के वर्तमान क्षेत्रफल को देखते हुए 100 नये अस्थाई सफाई कर्मचारियों की सख्ंया में बढ़ोतरी की जावे।
3. अस्थाई रूप से कार्यरत सफाई कर्मचारियों, टैªक्टर ट्राली कर्मियों, गैराज ड्राईवर, फायरमैन, फायर ड्राईवर, कम्प्यूटर आॅप्रेटर की सैलेरी हर महिने की 05 तारीख तक भुगतान की जावे तथा संबंधित ठेकेदार फर्म को पाबंद किया जावे।
4. अस्थाई सफाई कर्मचारियों को माह दिसम्बर 2025 की सैलेरी 14.01.2026 को मिली है परन्तु ठेकेदार फर्म द्वारा उक्त सैलेरी एक साथ नहीं डाला गया व पिछले 04 दिनों में बार बार कहने पर 20-30 सफाई कर्मचारियों की लिस्ट बनाकर सैलेरी डालता रहा। वर्तमान में भी 20-25 सफाई कर्मचारियों की सैलेरी नहीं आई और ठेकेदार बहाने बना रहा है। कर्मचारी और यूनियन में भारी रोष है। अतः तुरन्त प्रभाव से उक्त फर्म को ब्लेकलिस्ट किया जावे।
5. स्थाई सफाई कर्मचारियों के 9-18-27 चयनित वेतनमान् की पत्रावलियों का कार्य पूर्ण किया जावे व एल-1 से एल-2 में शामिल कर कार्मिकों को लाभ दिया जावे।
6. पूर्व में स्थाई सफाई कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची जारी की गई थी जिसमें कई कर्मचारियों की योग्यता सही नहीं लिखी गई व सूची में वरिष्ठता में बड़े स्तर पर गड़बड़ी थी, उक्त वरिष्ठता सूची की जांचकरr पारदर्शिता के साथ पुनः सूची जारी की जावे।
7. नगर परिषद द्वारा माह जनवरी 2026 में सहायक कर्मचारियांे की अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की गई है परंतु इस सूची में वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त स्थाई सफाई कर्मचारियों को सिरे से दरकिनार किया गया है जबकि स्थानीय नगर परिषद द्वारा स्वायत्त शासन विभाग, राज0 जयपुर से इस संबंध में मार्गदर्शन मांगा गया था जिसके जवाब में प्रेषित मार्गदर्शन पत्रांक 25 दिनांक 21.01.2025 में स्पष्ट उल्लेख है कि वर्ष 2012 से पूर्व सफाई कर्मचारी भर्ती के अलग से नियम नहीं थे, सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति राजस्थान नगर पालिका चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नियम 1964 के तहत होती थी। अतः वर्ष 2012 से पूर्व नियुक्त सफाई कर्मचारियांे को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संवर्ग में मानते हुए निर्धारित कोटे व योग्यता के तहत अस्थाई वरिष्ठता सूची में शामिल कर कनिष्ठ सहायक के पद पर पद्दोन्नति के प्रस्ताव विभागीय पद्दोन्नति समिति (डीपीसी) में भिजवाये जावे। चंूकि वर्तमान में जारी अस्थाई वरिष्ठता सूची में योग्यता रखने वाले सफाई कर्मचारियों को शामिल नहीं किया गया है। अतः सफाई कर्मचारियों का नाम सम्मिलित करते हुए पुनः अस्थाई वरिष्ठता सूची जारी की जावे।
इस दौरान यूनियन अध्यक्ष सेठी वाल्मीकि, संयोजक बंटी वाल्मीकि, वाल्मीकि समाज अध्यक्ष सूरज भाटिया, सोणी वाल्मीकी महामंत्री, राजीव भाटिया, दीपक चावरिया महामंत्री, अशोक सुमाली महासचिव, कार्यवाहक अध्यक्ष समीर वाल्मीकि, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील घुसर, सम्राट, सोनू सारवाण, विजय द्रविड़, ज्योति धारीवाल, डोडी, दीपक उजीनवाल, प्रताप भारती, आर्यन भारती, दीपक कोचर, आकाश चैहान, मीडिया प्रभारी राजवीर ढलोड़, विजय वर्मा, ज्योति धारीवाल, कैलाश चांवरिया, सन्नी बेदी आदि मौजूद थे।